फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three killed, two injured in road accident

सड़क हादसे में तीन की मौत, दो घायल

Fri, 05 Aug 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Three killed, two injured in road accident
सड़क हादसे में तीन की मौत, दो घायल
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। जनपद के चांदपुर-जलीलपुर मार्ग पर गांव सैंदवार के पास बृहस्पतिवार रात कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों मृतक अमरोहा जनपद के निवासी हैं। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

अमरोहा के थाना रजबपुर के गांव मंगूपुरा निवासी मिश्री (42) पुत्र गंगाराम, थाना रजबपुर के गांव कुभी की मंडय्यो निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ बंटी (40) पुत्र समरपाल सिंह, थाना गजरौला के गांव हैबतपुर गौसाई निवासी विपिन (38) पुत्र महावीर सिंह, गांव मंगूपुरा निवासी विजय सिंह और समरपाल सिंह चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव नाईपुरा में रिश्तेदारी में आए थे। बृहस्पतिवार रात कार से गांव नाईपुरा से सभी जनपद अमरोहा में अपने गांव जा रहे थे। चांदपुर जलीलपुर रोड पर गांव सैंदवार में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें मिश्री, जितेंद्र सिंह उर्फ बंटी व विपिन की मौत हो गई। जबकि विजय सिंह व समरपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी स्याऊ लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मृतकों में जितेंद्र व विपिन मौसेरे भाई बताए जा रहे हैं। मिश्री के तीन बच्चे हैं, जिनमें से एक की शादी हो गई है। जितेंद्र का एक बेटा है, जबकि विपिन के एक बेटा व एक बेटी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed