फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three kanwariyas including women were injured in road accident in Bijnor district

बिजनौर में हादसा: महिलाओं समेत कई कांवड़िये हुए घायल, संभल-बरेली से हरिद्वार जा रहे थे शिवभक्त

Thu, 13 Jul 2023 11:23 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 13 Jul 2023 11:23 AM IST
सार

बिजनौर में हादसों का कहर : जिले में अलग-अलग जगह हुए हादसों में दो महिलाओं समेत कई कांवड़िये घायल हो गए हैं। घायल कांवड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Three kanwariyas including women were injured in road accident in Bijnor district
सड़क हादसा

विस्तार

बिजनौर में एक हादसा हो गया है। संभल और बरेली के बाइक सवार कावड़िये बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हो गए। बताया गया कि घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन


अलीपुर संभल से गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियों की बाइक कोतवाली मार्ग पर गांव सरवनपुर के निकट अनियंत्रित होकर गिर गई। बुधवार की रात लगभग 10 बजे हुई इस घटना में शिवभक्त बाइक सवार रवि कुमार, कपिल और अजीत घायल हो गए। वहीं, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गंगा का तटबंध टूटा: मेरठ के 12 गांवों पर आईं आफत, घरों में घुसा पानी, मजबूरी में ग्रामीणों का पलायन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य घटना में रात्रि लगभग ढाई बजे अलीगंज बरेली से हरिद्वार जा रहे दंपती गंगा देवी और प्रेमपाल की बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक गिरते ही पीछे से आ रहे एक अन्य शिवभक्त बाइक सवार प्रियंका व धर्मेंद्र की बाइक गंगा देवी से टकरा गई। दुर्घटना में गंगा देवी, प्रियंका सहित तीन शिवभक्त घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में दिलाया गया।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद हादसा: 40 मिनट तक कार में तड़पता रहा परिवार, आपबीती सुन उड़े मंत्री के होश, गांव में पसरा है मातम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed