{"_id":"69308b98a10fc609bc05345b","slug":"three-government-schools-lack-facilities-and-have-become-examination-centres-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-166591-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: तीन राजकीय स्कूलों में सुविधा नहीं, बन गए परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: तीन राजकीय स्कूलों में सुविधा नहीं, बन गए परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
बिजनौर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऑनलाइन के माध्यम से जिले में 119 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए हैं। इन केंद्रों पर परिषद की ओर से चार नवंबर तक आपत्ति मांगी गई।
जिले में करीब तीन राजकीय हाईस्कूल की आपत्ति आई है कि उनमें मानक के अनुसार कक्ष कम हैं। जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा में 86521 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यूपी बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से आरंभ हो रही है। परीक्षा कराने के लिए 119 परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैं। जिले के सभी राजकीय, माध्यमिक एवं वित्तविहीन कॉलेजों ने अपनी सुविधाएं परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए थे। उसी के आधार पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने केंद्र बनाएं।
परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट एवं विद्यालयों, कॉलेजों के वाट्सऐप ग्रुप और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय तथा राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर के सूचना पट पर चस्पा कर दी गई थी। इन परीक्षा केंद्रों पर चार दिसंबर तक आपत्ति मांगी गई है। इसमें मानक पूरे न करने वाले तीन राजकीय हाईस्कूलों को केंद्र बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने बताया कि बोर्ड ने ऑनलाइन माध्यम से जिले के सभी 23 राजकीय हाईस्कूल, इंटर काॅलेजों समेत 119 परीक्षा केंद्र बनाएं। इनमें करीब तीन हाईस्कूल विद्यालयों में कक्ष कम है। इसकी आपत्ति मुख्यालय भेजी जा रही है। दूसरे मानक पर खरे उतरने वाले कॉलेजों में ही परीक्षा केंद्र बनेंगे। संवाद