भीषण हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार, तीन दोस्तों की मौत से मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम
Accident in Bijnor : बिजनौर में एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीन युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा है और गांव में मातम पसरा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के धामपुर में मुरादाबाद मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों दोस्त नहटौर मार्ग स्थित धामपुर क्षेत्र के गांव बमनौली के निवासी थे। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है और गांव में मातम पसर गया। मृतक चंद्रदीप चौहान के पिता सुनील चौहान की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
बुधवार को ग्राम बमनौली निवासी चंद्रदीप चौहान (28) पुत्र सुनील चौहान, मिथुन सैनी (27) पुत्र त्रिलोक सैनी और उज्ज्वल शर्मा (26) पुत्र उपदेश शर्मा एल्टो कार से किसी कार्य से मुरादाबाद गए थे। जब वह मुरादाबाद से घर वापस लौट रहे थे तो बुधवार देर रात करीब 11 बजे रानी बाग पुलिस चौकी के निकट उनकी कार अनियंत्रित होकर गन्ने की ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। वहीं, घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया।
वहीं, हादसे में घायल तीनों कार सवारों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। चंद्रदीप एक निजी कंपनी में धामपुर क्षेत्र में कार्यरत था। उनके पिता धामपुर में परचून की दुकान चलाते है, जबकि मिथुन सैनी और उज्ज्वल शर्मा एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर पर कार्यरत थे। मिथुन के पिता किसान है। बताया गया कि उज्ज्वल के पिता गांव में प्रैक्टिस करते है। तीनों की शादी अभी तीन-चार साल पहले ही हुई थी।
यह भी पढ़ें: Shamli News: ISI एजेंट कलीम का भाई तहसीम गिरफ्तार, फरार सदस्यों की तलाश जारी
चंद्रदीप चौहान और मिथुन सैनी के दो-दो बच्चों के पिता थे, जबकि उज्ज्वल शर्मा के एक बेटा है। गांव में तीन युवकों की मौत से मातम परसा हुआ है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव गांव पहुंचे तो गांव में सन्नाटा पसर गया। परिजनों ने उज्ज्वल शर्मा का अंतिम संस्कार गांव में ही किया, जबकि मिथुन और चंद्रदीप चौहान का बिजनौर बैराज पर अंतिम संस्कार किया गया।
यह भी पढ़ें: Mission 2024: कांग्रेस ने मेरठ से किया चुनावी शंखनाद, इमरान मसूद बोले- राम हमारे आराध्य, हम सब राम के वंशज