फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three found Corona positive, Mandavali sealed

शहनाई बैंक्वेट हॉल में क्वारंटीन में रह रहे तीन मिले कोरोना पॉजिटिव

Sun, 24 May 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three found Corona positive, Mandavali sealed
मंडावली में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद क्षेत्र को सेनिटाइज करते कर्मचारी। - फोटो : NAZIBABAD
तीन मिले कोरोना पॉजिटिव, मंडावली को किया सील
विज्ञापन

नजीबाबाद/मंडावली। शहनाई बैंक्वेट हॉल में क्वारंटीन में रखे गए तीन लोगों को कोरोना पॉजिटिव निकलने पर उपचार के लिए मुरादाबाद भेजा गया। प्रशासन ने मंडावली क्षेत्र को हॉटस्पॉट श्रेणी में लेकर सील कर दिया।
मंडावली में मुंबई से 17 मई आए लोगों को नजीबाबाद के शहनाई बैंक्वेट हॉल क्वारंटीन कराया गया था। मुंबई में नाई और सिलाई का काम करने वाले 20 वर्षीय जियाउल रहमान, 22 वर्षीय शाहवेज और 22 वर्षीय तंजीम को शहनाई बैंक्वेट हॉल में क्वारंटीन कराया गया था। तीनों की रिपोर्ट शनिवार की देर रात कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. सर्वेश निराला ने उपचार के लिए मुरादाबाद भेज दिया। मंडावली के थाना प्रभारी संदीप त्यागी ने एसडीएम संगीता, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा के निर्देश पर राजस्व टीम के साथ हॉटस्पॉट घोषित मंडावली को सील कर दिया। पुलिस ने मंडावली वासियों को ईद सादगी के साथ घर पर मनाने तथा घर पर ही रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

परिजनों को कराया क्वारंटीन
मंडावली। कोरोना पॉजिटिव मिले परिवार के पांच पुरुष सदस्यों को स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन नजीबाबाद के शहनाई बैंक्वेट हॉल में क्वारंटीन किया है। परिवार की महिलाओं को घर पर ही क्वारंटीन किया है। प्रशासन ने कोरोना पॉजिटिव मिले तीनों परिवार के 19 परिजनों को चिह्नित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मंडावर को किया सील
मंडावर। कस्बे में कोरोना संक्रमित चार मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने पूरे मंडावर को सील कर दिया गया है।
मुंबई से लौटे मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी युवक की भाभी को भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा मोहल्ला शंभा बाजार व चुंगी के पास का भी एक एक युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने पूरे कस्बे को सील कर दिया है। केवल रोडवेज के पास का ही कुछ एरिया बचा है। वहां भी बैंक और शराब की दुकान ही खुलेंगी। इसके अलावा जरूरी सामान की दुकानें सुबह आठ से 12 बजे तक खुलेंगी। पुलिस ने 65 लोगों को स्वाहेड़ी के पास बने लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र में क्वारंटीन किया है। इसके अलावा 100 को होम क्वारंटीन किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही के अनुसार कस्बे में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।
कोरोना पॉजिटिव मरीजों के परिजनों के सैंपल लिए
शेरकोट। एसओ संजय कुमार पांचाल ने बताया कि एक दंपती के कोरोना पॉजिटिव पाने पर उनके थाना क्षेत्र का गांव मिरजापुर पूरी तरह से सील है। आवाजाही पर पूरी तरह से रोक है। गांव में पुलिस तैनात है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंच कर पीड़ित परिवार के 10 सदस्यों का परीक्षण कर उनके सैंपल लिए। सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। एसओ ने बताया कि टीम ने गांव हादकपुर में एक दपंती का सैंपल लिया, ये दोनों नगीना में मिले पॉजिटिव लोगों के पास से गांव में आए थे। टीम ने गांव पालकी एमन और शेरकोट की नईबस्ती में एक-एक व्यक्ति का परीक्षण का सैंपल लिए है। जांच रिपोर्ट आने पर इन लोगों की स्थिति क्लीयर होगी।

उधर धामपुर थाने के गांव पाडली मांडू निवासी लोगों का कहना है कि तीन दिन पहले उनके गांव में दो लोग कर्नाटक से आए हैं। यह लोग वहां पर कारोबार करते थे। कई बार नहटौर सीएचसी और पीएचसी के प्रभारियों को इन दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर सैंपल जांच को भेजने की मांग की। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुनवाई नहीं हुई है। डीएम से दोनों का स्वास्थ्य का परीक्षण कराने की मांग की है। टीम ने सभी को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया है। उनके घरों के बाहर क्वारंटीन पैंफलेट चस्पा कर दिया गया है।

मंडावली में हॉट स्पॉट क्षेत्र को सील कराते राजस्व कर्मचारी।

मंडावली में हॉट स्पॉट क्षेत्र को सील कराते राजस्व कर्मचारी।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed