{"_id":"633f203800dd4b1f06218335","slug":"three-days-to-enroll-in-up-board-schools-bijnor-news-mrt6084751111","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड के स्कूलों में दाखिला लेने के लिए तीन दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड के स्कूलों में दाखिला लेने के लिए तीन दिन
विज्ञापन
बिजनौर। यूपी बोर्ड के स्कूलों में दाखिला लेने के लिए तीन दिन बचे हैं। वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने को अग्रिम पंजीकरण इसके बाद नहीं होगा।
स्कूलों का शिक्षा सत्र एक अप्रैल से शुरू हो जाता है। शासन से छात्र हित में कक्षा नौ से 12 तक दाखिले की अंतिम तारीख बार-बार बढ़ी। दसवीं तथा बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के कारण दाखिले की तारीख फिर बढ़ी। शासन ने दाखिले की सुविधा कक्षा नौ से 12 तक के सभी विद्यार्थियों को दी। इसलिए दाखिले की अंतिम तारीख 10 अक्तूबर कर दी।
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार 10 अक्तूबर तक कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। कक्षा 10 वह 12 के बोर्ड परीक्षा फार्म भरने व फीस जमा करने का काम भी इस अवधि में होना है। बताया कि जिले में 390 माध्यमिक विद्यालय है। शासन से कक्षा नौ व 11 के लिए अग्रिम पंजीकरण की व्यवस्था है। अग्रिम पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों को ही वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन
कोर्स पूरा कराने की व्यवस्था हो
अभिभावकों नरेंद्र सिंह, बलराम सिंह का कहना है कि शिक्षा सत्र शुरू हुए छह महीने बीत गए हैं। विद्यालयों में निर्धारित कोर्स का आधा भाग पढ़ाया जा चुका है। जो विद्यार्थी अब दाखिला लेंगे उनका विषयों का कोर्स कैसे पूरा होगा। बलराम सिंह ने लेट दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का कोर्स पूरा करने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जाएं।