फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three cars collided on the highway due to sudden braking, old woman died.

Bijnor News: हाईवे पर अचानक ब्रेक लगाने से भिड़ी तीन कारें, वृद्धा की मौत

Sun, 22 Mar 2026 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three cars collided on the highway due to sudden braking, old woman died.
नगीना। आगे चल रही वैगन-आर कार के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही स्काॅर्पियो और अल्टो कार पीछे से टकरा गईं। तीनों कारों की भिड़ंत में स्कार्पियो सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने नगर के मोहल्ला अकाबरान निवासी बदर जहां सिद्दीकी (86) को मृत घोषित कर दिया। दूसरी घायल को बिजनौर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

रविवार की अपराह्न करीब 2:15 बजे नगर के मोहल्ला अकाबरान निवासी मुनाजिर सुहैल अपनी बुआ बदर जहां सिद्दीकी‚ पत्नी सूजा अजीम व बेटी के साथ स्कार्पियो से दिल्ली जा रहे थे। हरिद्वार-काशीपुर हाईवे पर पुरैनी टोल प्लाजा से पहले गांव अलीगढ़ के पास आगे चल रही वैगनआर कार के अचानक ब्रेक लगने से उनकी गाड़ी पीछे से वैगनआर से टकरा गई। उनके पीछे चल रही अल्टो कार भी स्कॉर्पियो से भिड़ गई।
विज्ञापन

दोनों गाड़ियों के बीच उनकी के दबने से दोनों महिलाएं घायल हो गईं। हाईवे की एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्साकों ने बदर जहां को मृत घोषित कर दिया व घायल सूजा अजीम को बिजनौर रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना कि किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिलने पर व मृतका के परिजनों के अनुरोध पर पंचनामे के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed