{"_id":"6aad9b80b592587cfc0db55a","slug":"three-buffalo-thieves-arrested-two-injured-in-encounter-constable-shot-bijnor-news-c-27-1-bij1007-190550-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मुठभेड़ में तीन भैंस चोर गिरफ्तार दो घायल, आरक्षी को गोली लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मुठभेड़ में तीन भैंस चोर गिरफ्तार दो घायल, आरक्षी को गोली लगी
विज्ञापन
अफजलगढ़। पुलिस ने दो दिन पूर्व मोहल्ला बेगम सराय से हुई भैंस चोरी के मामले में मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जबकि बदमाशों की गोली से एक आरक्षी भी घायल हुआ है। पुलिस ने दो तमंचे, कारतूस, दो भैंस और पिकअप बरामद की है।
नगर के मोहल्ला बेगम सराय निवासी इकरामुद्दीन ने 16 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि चोर उसके घेर का ताला तोड़कर दो भैंस चोरी कर ले गए। कोतवाल मृदुल कुमार ने बताया कि पुलिस 17 सितंबर को हरेवली मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चोरी की भैंसों को पिकअप से ले जाने की सूचना मिली। पुलिस को देख बदमाशों ने गाड़ी बिरला फार्म की ओर चकरोड पर उतार दी।
बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया, जबकि बदमाशों की गोली से आरक्षी मोहित घायल हो गया। पूछताछ में बदमाशों ने नाम साकिब निवासी मोहल्ला सत्ती, शहजाद निवासी वंदा थाना सिविल लाइन हरिद्वार और इरशाद निवासी नया गांव थाना कांठ मुरादाबाद बताए हैं।
विज्ञापन
साकिब पर रुड़की थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि घायल बदमाशों और आरक्षी मोहित का सीएचसी में उपचार कराया गया।