{"_id":"61aa694080930e7f7a664972","slug":"three-arrested-including-uncle-for-the-murder-of-a-teenager-nazibabad-news-mrt567478939","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के हत्या के आरोप में चाचा सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के हत्या के आरोप में चाचा सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी के हत्या के आरोप में चाचा सहित तीन गिरफ्तार
जलालाबाद/नजीबाबाद। नगर पंचायत जलालाबाद क्षेत्र की नहर से डेढ़ वर्ष पूर्व अज्ञात किशोरी का मिला शव क्षेत्र से लापता हुई मेहर का था। किशोरी की हत्या के आरोप में पुलिस ने चाचा सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जलालाबाद के इस्लामनगर निवासी महबूब की 14 वर्षीय पुत्री 30 मई 2020 को लापता हुई थी। तीन दिन बाद क्षेत्र की नहर से एक किशोरी का शव बरामद हुआ था। पास ही मेहर द्वारा पहना कुर्ता और चप्पल मिले थे। मेहर का पिता महबूब उस समय बाहर मजदूरी कर रहा था। काफी समय से चाचा गुलजार के साथ रह रही मेहर के लापता होने के बाद मिले किशोरी के शव की शनाख्त चाचा गुलजार से कराई तो उसने शव को पहचानने से इंकार कर दिया। जिस पर उसका डीएनए टेस्ट कराया गया।
पुलिस के अनुसार डीएनए रिपोर्ट आने के बाद दो जून 2020 को जलालाबाद के नहर क्षेत्र से मिला किशोरी के शव की लापता मेहर का होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने क्षेत्र से मिले किशोरी के शव का उसकी मां-बाप और बहन से डीएनए मिलने की पुष्टि का दावा किया। पुलिस ने जांच और साक्ष्यों के आधार पर गुलजार द्वारा अपनी भतीजी की हत्या करने और पुलिस को लगातार गुमराह करने का आरोपी पाया। पुलिस ने गुलजार और उसके दो साथियों आसिफ और बाबू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।