फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three arrested in murder case of e-rickshaw driver

Bijnor News: ई-रिक्शा चालक की हत्या मामले में तीन गिरफ्तार

Thu, 25 Apr 2024 06:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 25 Apr 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
Three arrested in murder case of e-rickshaw driver
नहटौर। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक राजेश सैनी की हत्या का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। ई रिक्शा चालक की हत्या नगर के दो गैस सप्लायरों ने उसकी रिक्शा बेचकर कर्ज चुकाने के इरादे से की थी।
विज्ञापन







नहटौर के मोहल्ला बागवान छापेग्रान निवासी राजेश सैनी पुत्र चेतराम का शव 19 अप्रैल को नगीना रोड स्थित गांव डूंडाखेडी के जंगल में मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज तथा कॉल डिटेल के आधार पर जावेद जैदी पुत्र अहसान निवासी मोहल्ला काजियान तथा जाकिर पुत्र अल्लाहदिया निवासी ग्राम बैरमनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि वे दोनों कस्बा नहटौर में गैस सिलिंडर सप्लाई का काम करते हैं। उन पर कई लोगों के रुपये उधार थे।
विज्ञापन

18 अप्रैल को वे अपने परिचित ई-रिक्शा चालक राजेश से मिले तथा उससे ब्याज पर पैसे उधार दिलाने की बाबत बात की। जिसने उन्हें रुपये ब्याज पर दिलाने का भरोसा दिलाया। वहीं बदले में कुछ रुपये लेने भी तय किए। बताया कि राजेश उन्हें ब्याज पर रुपये दिलाने को कहकर कई गांवों में ले गया, लेकिन रुपये नहीं मिले। इसी बीच आरोपियों ने राजेश का ई-रिक्शा छीनने की साजिश रची। अंधेरा होने पर गांव डूंडाखेड़ी के पास सुनसान जगह देखकर उन्होंने उसकी ई-रिक्शा रुकवाई। उसे ई-रिक्शा से उतारकर दोनों ने मिलकर उसके गले में पड़े अंगोछे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश के शव को सड़क किनारे खेत में डालकर उसका ई-रिक्शा को लेकर वहां से चले गए। राजेश के मोबाइल को उन्होंने धामपुर जाते समय सड़क के किनारे फेंक दिया। अगले दिन वे ई-रिक्शा को लेकर फैसल पुत्र अहसान निवासी मोहल्ला सराय कोहना थाना अमरोहा नगर जनपद अमरोहा के पास गए, जो जावेद का भांजा है। वहां जाकर उन्होंने फैसल को 22 हजार रुपये में ई-रिक्शा बेच दिया। पुलिस ने अमरोहा से फैसल को भी गिरफ्तार कर लिया तथा उसकी निशानदेही पर लूटा गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सोलंकी ने बताया कि तीनों आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed