फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three arrested for online fraud in Najibabad

Bijnor News: नजीबाबाद - ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

Thu, 20 Jul 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 20 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for online fraud in Najibabad
नजीबाबाद में ऑनलाइन ठगी का खुलासा करते एएसपी सिटी।
----------- हापुड़ के लिए खास -----------
विज्ञापन

- नजीबाबाद में चल रहा था कॉल सेटर, लैपटॉप, मोबाइल और नगदी बरामद
- जलालाबाद निवासी अजीम की तलाश में दबिश दे रही पुलिस
फोटो-19एनजेडबी02ए और 02बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद (बिजनौर)। पुलिस ने साइबर अपराध रोकने के अभियान में ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन युवकों को नगदी, लैपटॉप, मोबाइल आदि के साथ गिरफ्तार किया है। साइबर अपराध से जुड़े युवकों के पास से क्रेडिट और डेबिट कार्ड भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने नजीबाबाद पुलिस ने कॉल सेंटर के माध्यम से हजारों रुपये की ठगी से जुड़े मामले का खुलासा किया है। सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी राधेश्याम के नेतृत्व में गठित एसआई सर्वेज खां, एसआई विकास कुमार की टीम ने तीन साइबर अपराधियों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। ऑनलाइन ठगी का रैकेट नजीबाबाद के मोहल्ला वाहिद नगर में वसीम अहमद के किराए के मकान में चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से अनेक लोगों को ठगने वाले सुल्तानपुरी दिल्ली निवासी नमन सिंह, हापुड़ निवासी सावई, हाफिजपुर हापुड़ निवासी समीर मंसूरी, कोलकाता निवासी इमरान उर्फ अंश को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 94,500 रुपये की नगदी, सात लैपटॉप, छह मोबाइल, क्रेडिट-डेविट कार्ड और आधार कार्ड बरामद किए हैं। नगर पंचायत जलालाबाद निवासी अजीम अपने साथियों के साथ वाहिद नगर में स्थित कॉल सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन ठगी को अंजाम देता था। फिलहाल अजीम फरार है। पुलिस साइबर अपराधी अजीम को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की है।
एंटी वायरस डालने के नाम पर करते थे ठगी

ऑनलाइन ठगी का मास्टर माइंड जलालाबाद का अजीम बताया जाता है। ठग मोबाइल और कंप्यूटर की सुरक्षा के लिए नाॅर्टन एंटी वायरस डालने के नाम पर ठगी करते थे। ठगी के शिकार होने वालों में अधिकांश यूके और यूएसए के लोग शामिल हैं। बैंक खातों की जानकारी लेकर भी आरोपी ठगी करते थे। ठगों द्वारा विदेशों से धनराशि मंगाने में एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक खाताें तथा मोबाइल में ऑनलाइन धनराशि मंगाने का ठगों ने सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed