{"_id":"5f5e5ef08ebc3e4d614f11cc","slug":"three-animals-made-morsel-by-guldar-bijnor-news-mrt501189473","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पशुओं को गुलदार ने बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन पशुओं को गुलदार ने बनाया निवाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन पशुओं को गुलदार ने बनाया निवाला
चंदक। गांव शादीपुर के पास एक खेत में तीन पशुओं के शव मिले हैं। आशंका है कि तीनों को गुलदार ने निवाला बनाया है।
थाना मंडावर क्षेत्र के अंतर्गत गांव शादीपुर निवासी विजेंद्र सिंह व राकेश कुमार रविवार सुबह गन्ने के खेत की सिंचाई करने गए थे। कुएं के पास पहुंचने पर उन्होंने एक नीलगाय और दो अन्य पशुओं को मृत पड़ा देखा। पशुओं के शव दो दिन पुराने लग रहे हैं। पशुओं के अवशेष व गले पर घावों को देखकर लग रहा कि पशुओं को गुलदार ने निवाला बनाया है। पिछले दो सप्ताह से चंदक बुडगरा मार्ग व क्षेत्र में गुलदार के देखे जाने की सूचना मिल रही है। एक सप्ताह पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुधीर पराशर रात्रि में दौलतपुर चंदक मार्ग से घर जा रहे थे। बड़ी नहर के पास सड़क पर गुलदार आधा घंटा खड़ा रहा।