फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three ambulances were stuck in the traffic jam for 20 minutes

Bijnor News: जाम में 20 मिनट फंसी रहीं तीन एंबुलेंस

Thu, 21 Aug 2025 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 21 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Three ambulances were stuck in the traffic jam for 20 minutes
बिजनौर में मेडिकल अस्पताल में जाम लगने से फंसी एंबुलेंस। संवाद - फोटो : स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे बीईओ विजय सिंह।
बिजनौर। मेडिकल अस्पताल की रोड पर बृहस्पतिवार को जाम लगने से तीन एंबुलेंस करीब 20 मिनट तक फंसी रहीं। जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान जाम खुलवाने के लिए कोई भी होमगार्ड नजर नहीं आया।
विज्ञापन

दरअसल, मेडिकल अस्पताल में निर्माण कार्य के चलते दो गेट बंद हैं। महिला अस्पताल की तरफ जाने वाले गेट की तरफ सड़क का निर्माण चल रहा है। जबकि, दूसरे गेट की तरफ 200 बेड के भवन का निर्माण हो रहा है। जिस वजह से दोनों प्रवेश द्वार बंद है। ऐसे में अस्पताल आने वाले सभी मरीज एक ही द्वार से आ रहे हैं। जिस वजह से लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। यहीं वजह है कि बृहस्पतिवार को करीब एक बजे इमरजेंसी की तरफ गेट पर जाम लग गया।
विज्ञापन

जाम में करीब 20 मिनट तीन एंबुलेंस फंसी रहीं। एक एंबुलेंस में गर्भवती महिला था। महिला को चांदपुर से डिलीवरी के लिए मेडिकल अस्पताल लेकर आ रहे थे। अस्पताल पहुंचते ही जाम लग गया। देखते ही देखते कुछ देर में तीन एंबुलेंस अस्पताल पहुंची। जाम खुलने तक सभी एंबुलेंस और वाहन जाम में फंसे रहे। कुछ देर बाद जाम खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed