फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Threatened people in reel, police threatened in real

UP: हाथों में बंदूकें लिए युवकों को देख मचा हड़कंप, रील के लिए लोगों को धमकाया, रियल में आ धमकी पुलिस

Sat, 06 Jul 2024 04:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 06 Jul 2024 04:50 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में  फिल्म 'जवान' की तर्ज पर शाहरुख खान की तरह एक्टिंग करना दो युवकों को भारी पड़ गया। रील के लिए की जा रही एक्टिंग ने रियल में पुलिस को बुला लिया। वहीं इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया। 

विज्ञापन
Threatened people in reel, police threatened in real
रील बनाना पड़ा महंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनाैर जनपद के नहटाैर में फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान के अभिनय की तर्ज पर एक्टिंग करते हुए रील बनाना दो युवकों को भारी पड़ गया है। दरअसल, दोनों युवक मुंह पर खून जैसे रंग में रंगी पट्टी बांधकर और हाथों में खिलौना बंदूक लेकर बाजार में निकले और लोगों को धमकाया। इसकी रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफार्मों पर एक वीडियो रील वायरल हो रही है। इसमें दो युवक हाथ व मुंह पर पट्टी बांधकर टॉय गन से राह चलते लोगों को डरा धमका रहे हैं।

विज्ञापन

वायरल वीडियो की शिकायत किसी असद अंसारी नाम के युवक ने एक्स पर पुलिस से की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वीडियो में दिख रहे युवको जुबेर पुत्र शाहिद निवासी मोहल्ला शेखान और आफताब पुत्र अब्दुल रब निवासी मोहल्ला नौधा कस्बा नहटौर को पकड़ लिया।

पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि रील बनाने वाले दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए उनका चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed