फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Threat to SDM: 'Sent the QR code, enter 15 lakhs, otherwise we will do such things', message came

एसडीएम को धमकी: क्यूआर कोड भेज दिया, डाल दो 15 लाख, नहीं तो कर देंगे ऐसा काम..., स्वीडन के नंबर से आए मेसेज

Mon, 28 Jul 2025 07:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 28 Jul 2025 07:52 PM IST
सार

Bijnor News: धामपुर एसडीएम रीतू रानी को उनके सरकारी नंबर पर मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस धमकी के बाद तहसील प्रशासन में भी बेचैनी है। 

विज्ञापन
Threat to SDM: 'Sent the QR code, enter 15 lakhs, otherwise we will do such things', message came
एसडीएम बिजनौर रीतू रानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसडीएम धामपुर रीतू रानी को जान से मारने की धमकी मिली है। एनआइए अफसर तंजील हत्याकांड का हवाला भी दिया। सरकारी फोन नंबर पर मैसेज भेजकर 15 लाख की रंगदारी मांगी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

 

एसडीएम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर 2:50 बजे उनके सीयूजी नंबर पर धमकी भरे कई मेसेज आए। मेसेज में उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए तंजील अहमद हत्याकांड का जिक्र कर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। मोबाइल पर उन्हें कई खाता संख्या, बार कोड भेजकर रकम ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी को मिली धमकी के बाद तहसील प्रशासन में भी बैचेनी का माहौल है। सीओ धामपुर अभय कुमार पांडेय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार जेल भेजा जाएगा।

ये भी देखें...
Bijnor: 'बेटी पैदा होने पर नाखुश थे ससुराल वाले, गला घोंटकर मार दी मेरी रूबी', पति और सास गिरफ्तार    



 
विज्ञापन

साल 2016 में कर दी गई थी तंजील अहमद की हत्या
तंजील अहमद हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। अप्रैल 2016 में सहसपुर निवासी एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना पर सहसपुर में ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दोनों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। एनआईए के बड़े अधिकारी की हत्या से सुरक्षा एजेंसियों में भी हलचल मच गई थी। हत्याकांड में सहसपुर निवासी मुनीर और उसके साथी रैय्यान को फांसी की सजा सुनाई थी। बाद में मुख्य आरोपी शार्प शूटर मुनीर की जेल में सजा काटने के दौरान मौत हो गई थी। 
 

स्वीडन का नंबर, सॉफ्टवेयर से चेंज करने की आशंका
एसडीएम को जिस नंबर से धमकी भरे मेसेज मिले हैं, वह नंबर स्वीडन का है। विदेशी नंबर से धमकी मिलने के मामले को सॉफ्टवेयर से बदलने की आशंका जताई जा रही है।

ये बोलीं एसडीएम
मेरे मोबाइल पर धमकी भरे मेसेज आए थे। क्यूआर कोड पर पैसे डालने की धमकी दी गई थी। पुलिस को इसकी तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
- रीतू रानी, एसडीएम धामपुर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed