फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Those with cough, cold, fever will also be tested

खांसी, जुकाम, बुखार वालों की भी होगी जांच

Fri, 07 Jan 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Those with cough, cold, fever will also be tested
खांसी, जुकाम, बुखार वालों की भी होगी जांच
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में खांसी, जुकाम और बुखार के सभी मरीजों की कोरोना जांच कराई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी के अलावा निजी चिकित्सकों को भी निर्देश जारी किए हैं। कोरोना संक्रमण को पूरी तरह ट्रेस करने के लिए ऐसा किया जाएगा।
जिले में वर्तमान में कोरोना के 40 केस मिल चुके हैं। इनमें से 38 जिले के और दो बाहर से आए हैं। इन लोगों में कुछ को कांटेक्ट ट्रेसिंग में पकड़ा गया था तो कुछ ने बाहर जाने के लिए जांच कराई थी। जांच में अब तक कुछ मरीजों में केवल जुकाम के ही लक्षण मिले हैं। इन मरीजों ने शक होने पर अपनी जांच कराई थी, जिसमें संक्रमण का पता चला। आमतौर पर माना जाता है कि कोरोना में बुखार होता है, लेकिन अभी तक मिले मरीज या तो एकदम ठीक मिले हैं या फिर उनमें केवल जुकाम के ही लक्षण मिले हैं।
विज्ञापन

कोरोना में जुकाम के ही लक्षण आने पर स्वास्थ्य विभाग भी चौकस हो गया है। सरकारी अस्पतालों में आने वाले खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों से कोरोना की जांच कराने के लिए कहा जा रहा है। इसके अलावा निजी चिकित्सकों से भी इन मरीजों को जांच के लिए भेजने की बात की जा रही है। शत प्रतिशत मरीजों को ट्रेस करने की तैयारी की जा रही है। एसीएमओ डॉ. देवीदास के अनुसार सभी को अपनी तबीयत को लेकर सतर्क रहना चाहिए। खांसी, जुकाम, बुखार में जांच करानी चाहिए। किसी बड़े को खांसी या जुकाम हो तो उसे बच्चों से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed