{"_id":"5f19d1b08ebc3e63bd170e1e","slug":"those-who-roam-the-streets-at-night-are-not-spared-dhampur-news-mrt4927105186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान: धामपुर की सड़कों पर अब रात में घूमने वालों की खैर नहीं, खंगाली जाएगी कुंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान: धामपुर की सड़कों पर अब रात में घूमने वालों की खैर नहीं, खंगाली जाएगी कुंडली
विज्ञापन
रात में सड़कों पर घूमने वालों की खैर नहीं
धामपुर। सावधान, रात को धामपुर की सड़कों पर संभल कर निकलो। बेवजह रात में दौरान सड़कों पर घूमते मिल गए तो धामपुर पुलिस न सिर्फ उनकी क्लास लेगी, बल्कि उनकी पूरी कुंडली खंगालेगी। बेवजह घूमने पर चेतावनी भी दी जाएगी। पुलिस ने रात में बेवजह घूमने वालों के नाम, पते दर्ज करने शुरू भी कर दिए हैं।
कोतवाल रंजन कुमार शर्मा ने कहा कि अब रात्रि गश्त के दौरान 10 बजे से सुबह पांच बजे के बीच जो भी व्यक्ति सड़कों पर घूमता नजर आएगा। उनके नामों को मोबाइल फोन नंबरों समेत दर्ज करना शुरू कर दिया है। ऐसा इसलिए किया गया है जिससे अपराधों को रोका जा सके और बेवजह घूमने पर रोक लगाई जा सके। कोतवाल ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में किसी प्रकार की भी आपराधिक घटना होती है तो पुलिस उसी क्षेत्र के लोगों को तलब कर घटना के बाबत पूछताछ करेगी।
कोतवाल ने बताया कि पुलिस द्वारा यह अभियान एक सप्ताह से चलाया जा रहा है। अब तक करीब 158 से ज्यादा लोग गश्त के दौरान रात्रि में बगैर मतलब के घूमते मिले। लोगों के नामों को नोट किया जा चुका है। यह अभियान रोज चल रहा है। लोगों को सुझाव दिया कि जरूरी काम हो तो ही घर से निकलें। नहीं तो सड़कों पर घूमते पकड़ में आने पर उनके नामों को पुलिस की डायरी में नोट कर उनकी कुंडली को खंगालने का काम शुरू कर दिया जाएगा। बुधवार रात उनके द्वारा स्वयं आठ लोगों के नामों को रजिस्टर में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
उधर पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया है। लोगों का कहना है कि एक तो कोरोना महामारी ने दम निकाल कर रख दिया है, रात में मौका पाकर थोड़ा बहुत घर से बाहर निकल कर सड़कों पर घूम लेते थे तो पुलिस ने उनके नामों को रजिस्टर में लिखकर पड़ताल शुरू कर दी है। अधिकांश लोगों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की है। कहा है कि पुलिस को इस प्रकार का अभियान अपराधों पर रोक लगाने को चलाते रहना चाहिए।