धामपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी मोहित कुमार को सौंपा। इसमें बताया कि सनातन धर्म को लेकर तमिलनाडु के खेल मंत्री उदयनिधि ने कुत्सित मानसिकता को सार्वजनिक रूप से प्रकट किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के विधायक पुत्र प्रियंक खरगे ने भी सनातन धर्म पर अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर अपमान किया है। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री से आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डा. एनपी सिंह, श्याम सिंह चौहान, धनंजय सिंह, डॉक्टर नागेंद्र, अशोक प्रताप, भूपेंद्र सिंह, प्रीतम राजपूत, ठाकुर रविकांत, मनोज चौहान, दीपराज आदि शामिल रहे। सतीश शर्मा