फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Those coming from outside on the festival will be investigated

त्योहार पर बाहर से आने वालों की होगी जांच

Mon, 18 Oct 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Those coming from outside on the festival will be investigated
त्योहार पर बाहर से आने वालों की होगी जांच
विज्ञापन

बिजनौर। दीपावली पर त्योहार मनाने दूसरे राज्यों से आने वालों की स्वास्थ्य विभाग निगरानी करेगा। इनकी जांच के लिए बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर कैंप लगाए जाएंगे। बुखार, जुुकाम और खांसी के मरीजों की कोरोना जांच की जाएगी। दीपावली पर बाजार में मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए भी जागरूक किया जाएगा।
जिले में करीब दो महीने में एक ही कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। जो महिला कोरोना संक्रमित थी वह भी दिल्ली से आई थी। अब त्योहार आ रहे हैं और बाहर नौकरी, व्यवसाय या पढ़ाई करने गए जिलेवासी दीपावली मनाने घर आएंगे। ऐसे में ये अपने साथ संक्रमण भी ला सकते हैं। दीपावली पर बाजार में भी भारी भीड़ रहेगी और संक्रमण के लिए ये सबसे मुफीद जगह होती है। संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर कैंप लगाएगा।
विज्ञापन

जिसमें बाहर से आने वाले लोगों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। कोरोना की जांच मौके पर ही करके रिपोर्ट बता दी जाएगी। खांसी, जुकाम और बुखार से संक्रमित लोगों पर विशेष नजर रहेगी। अभियान चलाकर लोगों से भी बाहर से आने वालों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने और उनकी जांच कराने के लिए अपील की जाएगी। बदलते मौसम में भी कोरोना संक्रमण का पता लगना मुश्किल होता है। इस समय खांसी, गला दुखना, वायरल और जुकाम होना आम बात है और यह कोरोना के लक्षण भी हैं। सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल के अनुसार सतर्कता बरतकर ही संक्रमण से बचा जा सकता है। कोरोना को हराने में सभी सहयोग दें। बाजार में खरीदारी करने जाते समय मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बरतें सावधानी
- भीड़ में जाने से बचें।
- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
- भीड़ में मास्क लगाकर ही जाएं।
- तबीयत खराब होने पर घर में भी मास्क लगाएं।
- बाहर से आने वाले परिजनों के स्वास्थ्य पर नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed