फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   This time the sugarcane of the district is disease free

इस बार बीमारी रहित है जिले का गन्ना

Mon, 27 Sep 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
This time the sugarcane of the district is disease free
इस बार बीमारी रहित है जिले का गन्ना
विज्ञापन

बिजनौर। चीनी मिलों की ओर से कराए गए सर्वे में जिले में खेतों में खड़ा गन्ना स्वस्थ मिला है। जिले में 0238 गन्ने की अधिकता होने के बाद भी गन्ना स्वस्थ मिला है, जबकि पिछले साल गन्ने में लाल सड़न रोग मिला था। आसपास के जिलों में इस बार भी इस प्रजाति में लाल सड़न रोग का काफी प्रकोप है। लेकिन फसल में ऐसा नहीं मिला है। इससे इस बार गन्ने की पैदावार और अच्छी होने की बात कही जा रही है।
सरकार ने गन्ना मूल्य की घोषणा करते हुए 25 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा किया है। हालांकि किसान इससे संतुष्ट नहीं हैं। किसान दाम से भले ही संतुष्ट न हों, लेकिन किसानों के खेतों में इस बार अच्छी फसल खड़ी है। जिले में गन्ने का रकबा करीब ढाई लाख हेक्टेयर है। इसमें अकेले 0238 प्रजाति का गन्ना दो लाख 43 हजार हेक्टेयर से ज्यादा जमीन में खड़ा है। इस प्रजाति में लाल सड़न रोग का असर रहता है। लाल सड़न में गन्ना अंदर से लाल होकर गलने लगता है और इसमें से बदबू आती है। लाल सड़न रोग एक तरह से गन्ने के कैंसर की तरह होता है। यह संक्रामक होता है और रोग प्रभावित गन्ने का बीज दूसरे खेत में बोने, उस खेत का पानी दूसरे खेत में जाने यहां तक कि हवा से भी इसका संक्रमण फैलता है।
विज्ञापन

पिछले साल जिले में कुछ एरिया में लाल सड़न रोग का असर देखने को मिला था। उन खेतों में फसल को नष्ट करा दिया गया था, लेकिन इस बार गन्ने में लाल सड़न रोग का कोई असर नहीं है। खेतों में गन्ने की फसल एकदम स्वस्थ खड़ी है। चीनी मिलों ने इसका सर्वे कराया था। पिछले साल खेतों में हलकी फसल बताई जा रही थी फिर भी औसत पैदावार 70 क्विंटल प्रति बीघा निकल गई थी। इस बार औसत पैदावार और अच्छी होने की बात कही जा रही है। बिलाई चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक परोपकार सिंह गन्ने की फसल स्वस्थ मिली है। अगर कहीं किसानों को लाल सड़न रोग दिखता है तो वे उस खेत की फसल को तुरंत नष्ट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल कुल रकबा 0238 का रकबा
बिजनौर 7390 6914
धामपुर 50338 49998
स्योहरा 33920 33760
नजीबाबाद 16298 14065
बुंदकी 31534 31306
चांदपुर 14900 14600
बिलाई 29027 28553
बरकातपुर 28535 27334
बहादरपुर 32760 31760
धनौरा 4849 4728
खाईखेड़ी 476 301
कुल 250067 243329
नोट : गन्ना रकबा हेक्टेयर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed