फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   This time the data of panchayats will change, administration is preparing

Bijnor News: इस बार बदल जाएगा पंचायतों का आंकड़ा, प्रशासन की तैयारी

Thu, 19 Jun 2025 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
This time the data of panchayats will change, administration is preparing
बिजनौर। पंचायत चुनाव की सरगर्मिया शुरू हो गई। पंचायत राज विभाग, निर्वाचन कार्यालय, प्रशासन चुनाव की तैयारी में जुटा है। वहीं दावेदार भी अपनी जीत हासिल करने को राजनीति गोटिया बिछा रहे हैं। इस बार पंचायतों के चुनाव में पंचायतों का परिसीमन होगा।
विज्ञापन

जिले की ग्राम पंचायतों के परिसीमन के बाद त्रिस्तरीय चुनाव होंगे। जिले के 11 ब्लॉक की 1123 पंचायत है। इनमें से मोहम्मदपुर देवमल और हल्दौर ब्लॉक की करीब 13 पंचायत बिजनौर पालिका सीमा विस्तार में शामिल हुई थी। इनमें से करीब पांच पंचायत पूर्ण पालिका क्षेत्र में समाहित हो गई थी। बाकी पंचातय जैसे रसीदपुर गढ़ी, आदमपुर, तीमरपुर आदि का काफी हिस्सा पालिका में आ गई थी। जो पंचायत अपना अस्तित्व खो गई थी। उन्हें आसपास की पंचायतों में लगा दिया गया है।
विज्ञापन


-पांच पंचायतों का पूरा भाग पालिका में गया
हल्दौर ब्लॉक की कादरपुर जसवंत ग्राम पंचायत को छोड़कर बाकी पांच ग्राम पंचायत का पूरा भाग नगरपालिका में चला गया है। आठ पंचायतों के बाकी हिस्से को परिसीमन में शामिल किया जाएगा। जहां आपस में एक हजार से ज्यादा मतदाता होंगे, वहां पंचायत का गठन होने की संभावना है। अफसरों का कहना है कि परिसीमन के संबंध में अभी शासनादेश की गाइड लाइन आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-धामपुर पालिका में 10 से ज्यादा शामिल होंगी पंचायत
धामपुर नगर पालिका का सीमा विस्तार किया जा रहा है। अब पालिका का दायरा साढ़े तीन किलोमीटर से बढ़कर आठ किलोमीटर होगा। सीमा विस्तार होने पर पालिका में 10 से ज्यादा गांव शामिल होने की संभावना है। इसके बाद इन गांवों में तेजी से विकास होगा।


दावेदारों ने गांव में शुरू किया प्रचार, रूठों को मनाने में जुटे
जिले में गांवों में चुनाव का माहौल भी बनना शुरू हो गया है। इस बार नए चेहरे भी सामने आने लगे हैं। साथ ही दावेदारों ने रूठों को मनाना शुरू कर दिया है। इब्राहिमपुर पंचायत के सुदेश सिंह कहते हैं कि इस समय देखने में आ रहा है कि जो लोग सालों से बात नहीं करते थे, उनमें अदावत चल रही थी। अब एक ही चारपाइ पर बैठकर हुक्का गुड़गुड़ा रहे हैं। उधर दावेदारों की संख्या बढ़ने के साथ ही गुटबंदी भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed