Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   This time Mata Rani will come riding on an elephant

नवरात्र में हाथी पर सवार होकर आएंगी माता रानी

Sat, 24 Sep 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
This time Mata Rani will come riding on an elephant
बिजनौर। नवरात्रि पर देवी के अलग अलग वाहनों पर आना शुभ- अशुभ दोनों तरह के फल के संकेत देता है। इस बार शारदीय नवरात्रि पर माता रानी का आगमन और विदाई दोनों ही हाथी पर होगी। यह शुभ संकेत माना जा रहा है, शास्त्रों में हाथी को बुद्धि, ज्ञान और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। भक्तों के लिए यह शुभ संकेत है। वहीं कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 26 सितंबर को सुबह 06:11 बजे से 07:51 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

पंडित ललित शर्मा ने बताया कि इस बार 26 सितंबर से शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ हो रहा है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों में लोग अपने घर में अखंड ज्योति जलाते हैं, कलश स्थापना करके माता का विधि विधान से पूजन करते हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि सोमवार के दिन से शुरू होने के कारण मातारानी का वाहन हाथी होगा। अभिजित मुहूर्त सुबह 11:38 से दोपहर 12:36 बजे तक रहेगा। प्रतिपदा तिथि 26 सितंबर 2022 को सुबह 03:23 बजे से प्रारंभ हो जायेगी, जोकि 27 सितंबर की सुबह 03:08 बजे समाप्त होगी। धर्मशास्त्रों के अनुसार कलश को सुख - समृद्धि , वैभव और मंगल कामनाओं का प्रतीक माना गया है। कलश के मुख में विष्णु जी का निवास , कंठ में रुद्र तथा मूल में ब्रह्मा जी स्थित है और कलश के मध्य में दैवीय मातृ शक्तियां निवास करती है कलश में भरा जल इस बात का संकेत है की हमारा मन भी जल की तरह हमेशा शीतल , स्वच्छ एवं निर्मल बना रहे।
विज्ञापन

नौ देवियों के 9 बीज मंत्र जपने से मनोकामना होगी पूरी
शैलपुत्री - हीं शिवायै नम:
ब्रह्मचारिणी - ह्रीं श्रीं अंबिकायै नम:
चन्द्रघण्टा - ऐं श्री शक्तयै नम:
कूष्मांडा - ऐं ह्रीं देवै नम:
स्कंदमाता - ह्रीं क्लीं स्वामिन्यै नम:
कात्यायनी - क्लीं श्री त्रिनेत्राय नम:
कालरात्रि - क्लीं ऐं श्री कालिकायै नम:
महागौरी - श्रीं क्लीं ह्रीं वरदायै नम:
सिद्धिदात्री - ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed