फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   This time Diwali was celebrated for two days, there were huge fireworks

Bijnor News: अबकी बार दो दिन मनी दीपावली, जमकर हुई आतिशबाजी

Sat, 02 Nov 2024 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
This time Diwali was celebrated for two days, there were huge fireworks
- जिले की शहरी आबादी ने बृहस्पतिवार को ही मना ली दीपावली
विज्ञापन

- गांव देहात में शुक्रवार को रहा दीपोत्सव का उत्साह

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। तमाम अटकलों के बीच इा बार दीपावली का उत्सव दो दिनों तक चला। अधिकांश शहरी आबादी ने बृहस्पतिवार को दिवाली मना ली जबकि गांव देहात में शुक्रवार को दीपोत्सव का उत्साह नजर आया। हालांकि लोगों ने अपने घरों को दोनों ही दिन दीयों की रोशनी से जगमग किया। दीयों की रोशनी में अमावस्या की रात जगमगा उठी और चारों ओर प्रकाश छाया रहा। आस्था के साथ सुख समृद्धि की कामना की।

शुक्रवार को गांव देहात में महिलाओं ने दोपहर बाद तक ग्राम देवताओं के थलों पर दीप जलाए और प्रसाद अर्पित करते हुए मंगल कामना की। शाम ढलते ही लोग दीपावली पूजन की तैयारियों में लग गए। घर, आंगन और प्रवेश द्वार पर लोगों ने दीप जलाकर रोशनी का त्योहार उल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

उधर, कंडील के साथ साथ घरों को झालरों और लाइटिंग से भी रोशन किया। शाम ढलने पर लोगों ने मां लक्ष्मी के संग भगवान गणेश का पूजन करते हुए परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। पूजन के बाद आतिशबाजी का सिलसिला शुरू हुआ। देर रात तक आतिशबाजी होती रही। खासकर बच्चों ने खूब उल्लास के साथ आतिशबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले अमावस्या पूजन को दी तवज्जों
ग्रामीण इलाकों के अधिकांश घरों में शुक्रवार की सुबह अमावस्या पूजन करते हुए पीपल को जल अर्पित किया गया। इसके बाद शुक्रवार की शाम को दीपावली पूजन किया। हालांकि दीप बृहस्पतिवार की शाम भी जलाए थे, मगर दीपावली पूजन, सुबह अमावस्या पूजन कर लेने के बाद ही किया। हालांकि तमाम लोगों ने बृहस्पतिवार को ही दीपावली मना ली थी। इस बार दो दिनों तक दीपावली का त्योहार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed