{"_id":"620406de0c9f4820b66bab31","slug":"this-election-is-not-of-caste-but-of-respect-swatantradev-bijnor-news-mrt576426565","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह चुनाव जात-पात का नहीं, सम्मान का : स्वतंत्रदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यह चुनाव जात-पात का नहीं, सम्मान का : स्वतंत्रदेव
विज्ञापन

बिजनौर/धामपुर। अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है, देश में आस्था का सम्मान हो रहा है। दुबई के मुस्लिम शासक भी वहां मंदिर बनाने के लिए जमीन दे रहे हैं। यह चुनाव देश के सम्मान, मोदी और योगी के सम्मान का चुनाव है। यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। धामपुर और बिजनौर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद डोर टू डोर जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव जात पात का नहीं है, सम्मान का है।
बिजनौर के एक मंडप में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश का प्रधानसेवक लंदन के विक्टोरिया हाउस में जाता है तो भारत माता की जय का नारा लगता है। अखिलेश कहते थे टीकाकरण मत कराओ, ये भाजपा का टीका है। लेकिन टीकाकरण से ही लोगों की जान बची है। पंद्रह करोड़ लोगों के घर में राशन दो बार देने का काम भाजपा सरकार ने किया है। यह चुनाव जात पात का नहीं है, सम्मान का चुनाव है। योगी के दोबारा सीएम पद की शपथ लेते ही एक घंटे के भीतर बदमाश बोरिया बिस्तर समेटने लगेंगे।
भाजपा की सरकार में न हिंदू लड़ेंगे न मुसलमान लड़ेंगे, दोनों मिलकर गरीबी से लड़ेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वोटिंग प्रतिशत बढ़वाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान विधायक सुचि मौसम चौधरी आदि तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पंजाबी कॉलोनी में घर घर जाकर मांगे वोट
बिजनौर शहर की पंजाबी कॉलोनी में प्रदेशाध्यक्ष ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। उनके संग विधायक सुचि चौधरी और अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। लोगों ने फूूल मालाओं से उनका स्वागत किया। महिलाओं ने पुष्प वर्षा की। प्रदेशाध्यक्ष ने गुरुद्वारा गुरुनानक धाम में मत्था भी टेका। उन्होंने भाजपा को वोट देने की अपील की।
अधर्म को खत्म करने के लिए एकजुट हो जाओ
धामपुर। स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि यह धर्म-अधर्म का युद्ध है। अधर्म खत्म होगा, तभी प्रदेश में फिर से कमल खिलेगा। अधर्म को खत्म करने के लिए सब एक हो जाओ। 14 फरवरी को होने वाले मतदान में अपने-अपने बूथों पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने का काम करो। इसके लिए उन्होंने समर्थकों को हाथ उठवा कर संकल्प भी दिलाया। कहा कि प्रत्याशी अशोक राणा को रिकार्ड मतों से जीता कर विधान सभा में भेजा तो मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही प्रदेश में फिर से प्रदेश के गुंडों की कयामत आएगी। उन्होंने कहा कि योगी-मोदी की सरकार की बदौलत हिंदू ही नहीं, बल्कि मुस्लिम बेटियां भी सुरक्षित हैं। इस मौके पर परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, राज्यमंत्री सुरेशपाल, मनोज शिवाच, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, क्षमा हेमलता चौहान, ब्लॉक प्रमुख स्योहारा उज्ज्वल चौहान, प्रियंकर राणा, उदित नारायण, रोहित राणा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री भूपेंद्र बॉबी ने किया।
दलित बेटी के घर भोज किया
धामपुर। स्वतंत्र देव सिंह समर्थकों के साथ धामपुर के हुसैनपुर गांव में पहुंचे। दलित बस्ती में स्थापित रविदास प्रतिमा का माल्यार्पण कर नमन किया। यहां पर उन्होंने दलित बेटी मिथलेश के घर पर भोज किया। इसके बाद में प्रदेशाध्यक्ष ने गांव में डोर टू डोर जनसंपर्क कर वोट मांगे। इस मौके पर शमशेर नेता, एसके भारती, विनोद कुमार, प्रियंकर राणा, मुन्ना प्रधान, नीतिश, राजीव, पवन, हरिराज, उदित नारायण आदि मौजूद रहे।

पुराना धामपुर गांव में दलित बेटी के घर भोज करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, विधायक अश?- फोटो : DHAMPUR

धामपुर में संपन्न जन संवाद वोटर सभा को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। साथ - फोटो : DHAMPUR