फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   This colony is posh, there are potholes in the roads, development is drowned in drains.

ये कॉलोनी है पॉश: यहां नालों में डूबा विकास, सड़कों में सैकड़ों गड्ढे, घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन

Tue, 12 Sep 2023 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 12 Sep 2023 11:46 PM IST
सार

- टूटी सड़कें, गंदगी से अटे नाले बन रहे परेशानी का कारण
- चार महीने से नहीं बनी आवास विकास में उखड़ी पड़ी सड़क
- कॉलोनी का विकास करने के नाम पर अनदेखी रही पालिका
- गोविंदपुरम में घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन

विज्ञापन
This colony is posh, there are potholes in the roads, development is drowned in drains.
बिजनौर के आवास विकास के पार्क में भरा गंदा पानी।

विस्तार

बिजनौर नगरपालिका में चमकती सड़कें और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त होने का दावा किया जा रहा है। मगर हकीकत में आवास विकास कॉलोनी विकास को तरस रही है। टूटी सड़कें और गंदगी से अटे नाले कॉलोनीवासियों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। शिकायत करने के बावजूद भी लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


शहर की आवास विकास कॉलोनी को पॉश कॉलोनियों में गिना जाता है। अधिकारियों ने कागजों में ही कॉलोनी सारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर रखी हैं। मगर, अच्छी कॉलोनी के नाम पर धरातल पर कुछ नहीं है। कॉलोनी की कई सड़कें टूटी हुई हैं। मुख्य नाला भी गंदगी से अटा हुआ है। गंदगी की वजह से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। इस समय डेंगू का प्रकोप है। सड़कों पर पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन


साफ पानी में डेंगू का लार्वा पनपने का खतरा बना हुआ है। लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। कॉलोनी से सटे गोविंदपुरम में एक सड़क चार महीने से उखड़ी पड़ी है। सड़क बनाने के लिए नगरपालिका चेयरपर्सन इंदिरा सिंह ने इसका उद्घाटन किया था। मगर, अभी तक इसका निर्माण शुरू नहीं हुआ है। इतना ही नहीं घरों के ऊपर से हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। इससे हादसा होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क खराब, हाईटेंशन लाइन से हादसा होने का खतरा: संदीप शर्मा
आवास विकास कॉलोनी से सटे गोविंदपुरम निवासी संदीप शर्मा का कहना है कि उनके आवास से गोविंदपुरम जाने वाला रास्ता खस्ताहाल है। हर घर के ऊपर से 11000 की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इससे हर समय हादसा होने का खतरा बना हुआ है। आज सुबह भी पड़ोस में रखे एक ट्रांसफार्मर में आग लगी थी।

सड़कें ऊंची होने से घरों के सामने और पार्क में भर जाता है पानी : संजीव कुमार
आवास विकास कॉलोनी निवासी एसोसिएट प्रोफेसर संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि कॉलोनी की कुछ सड़कें ऊंची हो गई हैं। जबकि कुछ सड़कें नीची रह गई हैं। इससे घरों के बाहर पानी भरा रहता है। शाखा पार्क में भी पानी भरा हुआ है। मच्छर पनपने का खतरा हुआ है। कॉलोनी में निजी कॉलोनी का रास्ता खोलने से ट्रैफिक भी समस्या रहती है। 

ओवरलोडिंग से जूझ रहे कॉलोनी में रखे ट्रांसफार्मर: मुकेश चौहान
आवास विकास काॅलोनी निवासी मुकेश कुमार चौहान ने कहा कि मकानों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। बरसात के दिनों में नमी से करंट फैलने का ज्यादा डर है। काॅलोनी में रखे ट्रांसफार्मर भी ओवरलोडिंग से जूझ रहे हैं। कई बार प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ।

कॉलोनी के खाली प्लाॅट में लग रहे गंदगी के अंबार : शशि भूषण शर्मा
आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले शशि भूषण शर्मा का कहना है कि पानी भरने से डेंगू का खतरा बना हुआ है। कॉलोनी की नालियों की काफी समय से सफाई नहीं हुई है। गंदगी से नाली जाम पड़ गई हैं। कॉलोनी में खाली पड़े प्लॉट में लोग कूड़ा डाल रहे हैं। इससे बीमारी बढ़ने की आशंका है। मगर नगरपालिका के कर्मचारी कूड़े को नहीं ले जाते हैं।

आवास विकास की मुख्य सड़क का निर्माण करा दिया गया है। अब पहले जैसी स्थिति नहीं रही। छोटी गलियों में बारिश के बाद कुछ देर के लिए जलभराव की स्थिति बनती है। लटके हुए बिजली के तारों को लेकर बिजली विभाग को अवगत कराया जाएगा। - विकास कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका, बिजनौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed