फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Third cycle of peak penetrating insect started in sugarcane

गन्ने में चोटी भेदक कीट का तीसरा चक्र शुरू

Fri, 01 Jul 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Third cycle of peak penetrating insect started in sugarcane
गन्ने में चोटी भेदक कीट का तीसरा चक्र शुरू
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर चीनी मिल और गन्ना विभाग के अधिकारियों ने किसानों को जागरूक है कि जिन किसानों ने अभी तक गन्ने की फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव नहीं किया है, तो वह तुरंत कर लें। चोटी भेदक कीट (टॉप बोरर) का तीसरा चक्र शुरू हो गया है। यह चक्र जुलाई के प्रथम सप्ताह से शुरू हो जाता है। गन्ने की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान तीसरे चक्र में ही होता है।

धामपुर चीनी मिल के गन्ना जीएम ओमवीर सिंह ने बताया कि गन्ने की फसल चोटी भेदक कीट (टॉप बोरर) पांच चक्रों में आता है। दो चक्र समाप्त हो गए हैं, तीसरा चक्र शुरू हो गया है। चौथा चक्र अगस्त माह और पांचवां चक्र सितंबर माह में चलता है। जबकि पहला चक्र मार्च, अप्रैल और दूसरा चक्र मई के माह में चलता है। सबसे ज्यादा खराब चक्र तीसरा चक्र होता है, क्योंकि इस चक्र में फसल में गन्ने की बढ़वार होती है। यदि इस चक्र में किसानों ने गन्ने की फसल का ध्यान नहीं दिया तो किसानों को भारी नुकसान होना संभव है। तीसरा चक्र ऐसा चक्र होता है जब चोटी भेदक कीट पूरे खेत पर आक्रमण कर फसल को बर्बाद कर देता है। फसल की पूरी तरह से बढ़वार थम जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed