फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Thieves cut off the electricity of 45 villages

चोरों ने गुल कर दी 45 गांव की बिजली

Thu, 25 Nov 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Thieves cut off the electricity of 45 villages
चोरों ने गुल कर दी 45 गांव की बिजली
विज्ञापन

हल्दौर। गांव पाडला के नजदीक जंगल में बीती रात चोरों ने चार खंभों से विद्युत लाइन से तार चोरी करने का प्रयास किया। जिससे गांव पैजनियां बिजलीघर से जुड़े करीब 45 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर चोर विद्युत लाइन का तार छोड़कर मौके से फरार हो गए।

मंगलवार रात कुछ चोरों ने गांव पाड़ला के जंगल में डींगरपुर से पैजनियां बिजली घर को आ रही हाईटेंशन की लाइन के चार खंभों से तार काटकर चोरी करने का प्रयास किया। इस दौरान लाइन में विद्युत आपूर्ति जारी नहीं थी। मौके पर कुछ लोग आसपास के खेतों में काम कर रहे थे। ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ने का प्रयास किया तो चोर विद्युत लाइन का तार छोड़कर मौके से फरार हो गए। इससे पैजनियां बिजलीघर क्षेत्र के करीब 45 गांवों की विद्युत आपूर्ति करीब 24 घंटों के लिय पूरी तरह ठप हो गई। निगम के एसडीओ अरविंद कुमार बिंद का कहना है कि लाइन ठीक कराई जा रही है। शीघ्र ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed