फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   They took away 1,000 cartons of fireworks without making any payment.

Bijnor News: बिना भुगतान किए ही ले गए 1000 पेटी आतिशबाजी

Tue, 27 Oct 2026 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
They took away 1,000 cartons of fireworks without making any payment.
- पटाखा फैक्टरी के मालिक ने तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया मामला
विज्ञापन

- बिजनौर से आतिशबाजी लेकर दिल्ली के बुराड़ी में खपाया माल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पटाखा फैक्टरी से एक हजार पेटी आतिशबाजी खरीदी और भुगतान भी नहीं किया। आतिशबाजी को दिल्ली के बुराड़ी में खपाया गया। करीब दस लाख की ठगी होने पर फैक्टरी स्वामी ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थाना हल्दौर में क्रेकर पटाखा फैक्टरी के संचालक विनीत कुमार निवासी ज्ञान विहार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया कि ग्राम त्रिलोकपुर में स्थित पटाखा फैक्टरी के संचालन और कारोबार में उनके मित्र उपेंद्र भी सहयोग करते हैं। आरोप है कि कुरुक्षेत्र निवासी जितेंद्र सिक्का ने उपेंद्र से फोन पर संपर्क किया। उसने खुद को पटाखों का बड़ा व्यापारी बताया। उसने अपनी कंपनी का विजिटिंग कार्ड भी दिया था।
विज्ञापन

आरोपी 11 जुलाई को फैक्टरी पर आया था। इसके बाद 14 जुलाई को उसने करीब 25 से 30 हजार रुपये की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली डिब्बियां भी भिजवाईं। इससे फैक्टरी संचालक को उस पर भरोसा हो गया। इसके बाद 15 जुलाई को आरोपी ने दो कैंटर फैक्टरी पर भेजे। दोनों गाड़ियों में 500-500 पेटी पटाखे भरने को कहा। उसने आश्वासन दिया कि कुछ जरूरी काम निपटाकर आ जाएगा और करीब 10 लाख रुपये का भुगतान कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरोसा करके फैक्टरी संचालक ने दोनों गाड़ियों में आतिशबाजी की पेटियां भरवा दीं। बाद में पता चला कि उन्हें माल ले जाने के बिल और अन्य कागजात भेजे गए थे। पीड़ित का आरोप है कि उसकी फर्म के नाम से फर्जी ई-वे बिल तैयार कर चालकों को भेजे गए थे। आरोप है कि उसने भुगतान लेने के लिए देहरादून बुलाया, लेकिन बताए गए स्थान पर कोई नहीं मिला। आरोपी के दिए गए कंपनी कार्ड और अन्य विवरणों की जांच कराने पर वे कथित रूप से फर्जी पाए गए। दोनों कैंटरों के चालकों ने बताया था कि पटाखों का माल दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र में उतारा गया था।

पुलिस ने आरोपी जितेंद्र सिक्का, कैंटर चालक मुनीब और निसार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की। कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed