{"_id":"6033fc528ebc3ee8ea704d62","slug":"there-will-be-no-restriction-on-travel-to-kawad-bijnor-news-mrt5267012146","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा पर नही होगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा पर नही होगी रोक
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा पर नहीं रहेगी रोक
बिजनौर। हरिद्वार में लगने वाले कुंभ की वजह से महाशिवरात्रि पर्व की कांवड़ यात्रा पर कोई रोक नहीं रहेगी। कांवड़ यात्रा चलेगी। श्रद्धालु हरिद्वार कांवड़ में गंगा जल लेने जाएंगे। अभी तक कांवड़ यात्रा पर संकट के बादल नजर आ रहे थे। उत्तराखंड के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कावंड़ यात्रा को रोकने पर कोई चर्चा नहीं हुई है।
11 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व है। शाहजहांपुर, बरेली, रायबरेली, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, बुलंदशहर, ऊधमसिंह नगर, बिजनौर समेत तमाम जिलों के शिवभक्त हरिद्वार कांवड़ में गंगा जल लेने जाते हैं। ये भोले के भक्त बिजनौर के रास्ते से होकर आते-जाते हैं। बिजनौर प्रशासन को कांवड़ियों के लिए सुरक्षा के प्रबंध करने होते हैं। इस बार कांवड़ यात्रा पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। कुंभ के कारण कांवड़ यात्रा रद्द करने की चर्चा थी। दो दिन पहले देहरादून में कुंभ मेले को लेकर उत्तराखंड व यूपी के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक के दौरान कांवड़ यात्रा पर कोई चर्चा नहीं हुई। केवल कुंभ मेले पर ही सभी का फोकस रहा। बिजनौर के एसपी सिटी डा. प्रवीण रंजन सिंह ने भी बैठक में भाग लिया। एसपी सिटी के मुताबिक कांवड़ यात्रा अपने निर्धारित समय पर होगी। एसपी डा. धर्मवीर सिंह के मुताबिक कांवड़ यात्रा पर कोई रोक नहीं होगी, यह अपने निर्धारित समय पर शुरू होगी।
कुंभ पर नहीं पड़ेगा कांवड़ यात्रा का असर
हरिद्वार से कांवड़ में गंगा जल लाने वालों ने अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दी है। शिवभक्त रजनीश कुमार, वीरेंद्र के मुताबिक कुंभ का मेला एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा। कांवड़ यात्रा पहले ही खत्म हो जाएगी। 11 मार्च को महाशिवरात्रि है। शिवभक्त कुंभ मेले से पहले ही अपनी कांवड़ में हरिद्वार से गंगा जल लेकर आ जाएंगे। कुंभ मेले पर कांवड़ यात्रा का कोई असर नही पड़ेगा।