फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There will be no jam, in 90 minutes from Meerut to Najibabad

नहीं मिलेगा जाम, 90 मिनट में मेरठ से नजीबाबाद

Tue, 07 Sep 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
There will be no jam, in 90 minutes from Meerut to Najibabad
बिजनौर-नजीबाबाद रोड पर फोर लेन के लिए चलता कार्य। - फोटो : BIJNOR
नहीं मिलेगा जाम, 90 मिनट में मेरठ से नजीबाबाद
विज्ञापन

बिजनौर। मेरठ-पौड़ी हाईवे जिस प्रारूप में आगे बढ़ रहा है, उससे मेरठ से नजीबाबाद तक का सफर सुहाना होने वाला है। केवल 90 मिनट में मेरठ से नजीबाबाद तक की दूरी तय की जा सकेगी। वाहन इस हाईवे पर सौ की स्पीड से फर्राटा भर सकेंगे। बिजनौर से नजीबाबाद के बीच की बात करें तो चार बाईपास इस हाईवे को जाम के झाम से बचाएंगे। बिजनौर-नजीबाबाद के बीच इस हाईवे पर काम भी शुरू हो चुका है, जो धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है।
मेरठ-पौड़ी हाईवे के चौड़ीकरण का काम तो काफी समय से चल रहा है, लेकिन अब इसका प्रारूप धरातल पर दिखना शुरू हो गया है। अभी की बात करें तो बिजनौर से मेरठ के बीच में ही दो घंटे से ज्यादा का समय लग जाता है। इसका कारण है, बीच में लगने वाला जाम, लेकिन अब फोरलेन में इस जाम की समस्या नहीं होगी। इस हाईवे पर वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ पाएंगे, हालांकि स्पीड की अनुमति के मामले में बदलाव हो सकता है। वहीं, हाईवे पर मेरठ से कोटद्वार का सफर बहुत कम समय में तय हो सकेगा। मेरठ से कोटद्वार जाने में मात्र पौने दो घंटे का समय लगेगा, जबकि नजीबाबाद से मेरठ केवल 90 मिनट में पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन

बिजनौर से नजीबाबाद तक चार बाईपास
एनएच 119 को जाम से मुक्त करने के लिए बिजनौर से नजीबाबाद तक चार बाईपास बनाया जाना तय हुआ है। एनएचएआई के अफसरों के मुताबिक पहला बाईपास बिजनौर से करीब पांच किलोमीटर पहले ही बनेगा, जो नजीबाबाद रोड पर जाकर मिल जाएगा। इसके बाद स्वाहेड़ी में भी बाईपास बनना है। स्वाहेड़ी के बाद किरतपुर में और नजीबाबाद में बाईपास बनाया जाएगा। इन चार बाईपास की मदद से कोटद्वार जाने वाले वाहन बिना जाम में फंसे कम समय में अपना सफर तय कर सकेंगे। यदि आगे की बात करें तो एक बाईपास कोटद्वार में भी बनाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ से कोटद्वार तक चार जगह देना होगा टोल
एनएच -119 पर 100 की स्पीड से दौड़ने के साथ ही वाहन चालकों को जेब भी ढीली करनी पड़ेगी। मेरठ से कोटद्वार के बीच चार टोल बनाए जाने हैं। एनएचएआई अफसरों के मुताबिक पहला टोल मेरठ-बहसूमा के बीच बनाया जाएगा। दूसरा टोल बहसूमा से बिजनौर के बीच बनाया जाएगा, जो बैराज के आसपास हो सकता है। इसके अलावा बिजनौर से नजीबाबाद और नजीबाबाद से कोटद्वार के बीच एक-एक टोल बनाया जाएगा।

वर्जन
बिजनौर से नजीबाबाद के बीच चार बाईपास बनने हैं। कुछ जगहों पर जमीन और कुछ जगहों पर एनओसी मिलने के मामले हैं। शीघ्र ही इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मेरठ से बिजनौर के बीच और बिजनौर से नजीबाबाद के बीच दो जगहों पर काम शुरू हो चुका है। मेरठ से कोटद्वार तक चार टोल अभी प्रस्तावित हैं, इनकी जगह भी शीघ्र चिह्नित कर ली जाएगी - दिनेशचंद्र चतुर्वेदी, पीडी, एनएच 119

बिजनौर-नजीबाबाद रोड पर फोर लेन के लिए चलता कार्य।

बिजनौर-नजीबाबाद रोड पर फोर लेन के लिए चलता कार्य।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed