{"_id":"5dc5af488ebc3e5b764cbdfa","slug":"there-will-be-agitation-for-the-farmers-rc-bijnor-news-mrt452639794","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की आरसी काटी तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की आरसी काटी तो होगा आंदोलन
विज्ञापन
किसान की आरसी काटी तो होगा आंदोलन
बिजनौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने बैंक के बकाया पर किसान को जेल भेजने का विरोध किया है। इस संबंध में डीएम रमाकांत पांडेय से भेंट कर किसानों को आरसी जारी करने में राहत देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी किसान की आरसी काटी गई तो आंदोलन किया जाएगा।
नगीना तहसील के गांव साहनपुर नानू के किसान बलिहार सिंह को तहसील प्रशासन ने बैंक का बकाया जमा न करने पर पकड़ा था। किसान के नाम पर किसान क्रेडिट कार्ड का रुपया बकाया है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने इस मामले में डीएम से वार्ता की। डीएम को बताया कि किसानों का अब भी करोड़ों रुपया मिलों पर बकाया है। इसके अलावा विलंब भुगतान पर मिलने वाला ब्याज भी मिलों ने अब तक नहीं दिया है। मिलों पर कई साल का विलंब भुगतान पर ब्याज बकाया है। लेकिन मिलों की आरसी आज तक नहीं काटी गई है। साल 2012 में सरदार वीएम सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि जब तक किसान का संपूर्ण भुगतान नहीं किया जाता तब तक किसी भी किसान की आरसी नहीं जारी की जा सकती है। कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद भी आरसी जारी कर प्रशासन किसानों का शोषण कर रहा है। किसानों का शोषण होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान वेस्ट यूपी महासचिव कैलाश लांबा, जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, राकेश कुमार, भीम सिंह, नागेंद्र सिंह, पुखराज सिंह, राजीव चौधरी आदि मौजूद रहे।