फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There will be a tough fight with the electricity department: Gajendra Singh Tikait

बिजली विभाग से होगी आर पार की लड़ाई : गजेंद्र सिंह टिकैत

Wed, 20 Sep 2023 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
There will be a tough fight with the electricity department: Gajendra Singh Tikait
स्योहारा में बिजली घर पर भाकियू के धरने को संबो​धित करते ब्लॉक अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह टिकैत
- भाकियू का बिजलीघर पर 11 वे दिन भी धरना जारी
विज्ञापन




स्योहारा। बिजलीघर पर भारतीय किसान यूनियन का धरना लगातार 11वें दिन भी ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में जारी रहा। गजेंद्र सिंह ने धरने पर किसानों को संबोधित करते हुए कहा बिजली की समस्याओं को समाधान करने के लिए मजबूती के साथ आर पार की लड़ाई बिजली विभाग से होगी और धरने को और भी मजबूत किया जाएगा।


मंगलवार को भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रैक्टर ट्राली से आंदोलन में किसान धरने पर डटे रहेंगे और बिजली विभाग की गुंडागर्दी के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोला जाएगा। या तो किसानों की समस्याओं का अधिकारी समाधान करेंगे वरना दफ्तर में नहीं बैठ पाएंगे। उन्होंने कहा कि जो किसान एक दिन के लिए लखनऊ पंचायत में गए थे सभी वापस आ गए हैं। आखरी सांस तक किसानों की लड़ाई जारी रहेगी। धरने पर पूर्व प्रोफेसर रामोतार सिंह, जगपाल सिंह, गजराम सिंह, मलखान सिंह गुर्जर, ब्रह्मपाल सिंह, आलोक सिंह, भूपेंद्र सिंह, चिरंजी सिंह यादव, नवीन कुमार, पोखर सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed