{"_id":"5f0b4b7c8ebc3e63a61f1ee1","slug":"there-was-silence-in-the-markets-on-the-second-day-of-lockdown-bijnor-news-mrt490913178","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के दूसरे दिन भी बाजारों में रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के दूसरे दिन भी बाजारों में रहा सन्नाटा
विज्ञापन

नगीना/अफजलगढ़/रेहड़। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश भर में लगाए गए लॉकडाउन के लगातार दूसरे दिन भी रविवार को नगर में पूरी तरह सन्नाटा रहा।
एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, सीओ अर्चना सिंह, तहसीलदार हामिद हुसैन व थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर ने रविवार को भी भारी पुलिस बल के साथ वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना अनुमति व बिना मास्क लगाए वाहनों से घूमने वाले लोगों का चालान काटा। पुलिस प्रशासन की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग नगीना कोतवाली रेलवे क्रॉसिंग के पास विशेष तौर पर कई टीम बनाकर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की सख्ती के कारण नगर के मुख्य बाजार के अलावा गली मोहल्लों का बाजार भी पूरी तरह बंद रहा। मेडिकल स्टोर की दुकानों को छोड़कर कोई भी दुकान खुली दिखाई नहीं दी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान 300 से अधिक लोगों का चालान काटा गया। उधर अफजलगढ़ में रविवार को बाजार बंद रहा। जरूरत के लिए अति आवश्यक सेवाओं में मेडिकल क्लिनिक व पट्रोलपंप खुले रहे। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों का सख्ती के साथ पालन कराया जाएगा। वहीं बेवजह आवाजाही रोकने के लिए भूतपुरी तिराहे, नगर में बाजार, बस स्टैंड सहित अनेक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 170 दोपहिया व चार पहिया वाहनों के चालान काटे गए। करीब 90 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने लोगो से अपने घरों में रहने व मास्क का प्रयोग करने की हिदायत दी है। इस मौके पर कोतवाल राजेश कुमार तिवारी के अलावा उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार नैन, पंकज शर्मा, राहुल आदि मौजूद रहे। उधर रेहड़ क्षेत्र के रेहड़, हसनपुर, सादकपुर, बादीगढ़ आदि में सन्नाटा पसरा रहा।