{"_id":"66c0fead896e4d13aa073e94","slug":"there-was-preparation-to-sell-rotten-sweets-on-rakshabandhan-the-team-got-it-destroyed-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-129005-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रक्षाबंधन पर सड़ी मिठाई बेचने की थी तैयारी, टीम ने नष्ट कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रक्षाबंधन पर सड़ी मिठाई बेचने की थी तैयारी, टीम ने नष्ट कराई
विज्ञापन
- कोतवाली देहात के गोदाम में सड़ी हुई हालत में रखी हुआ था गुलाब जामुन, छेना रसगुल्ला, मिल्क केक
- नष्ट कराई गई 1179 किलोग्राम मिठाई, जिसकी कीमत 83,700 रुपये बताई गई
- खाद्य विभाग की टीम ने अलग-अलग जगहों से एकत्र किए 12 नमूने
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। रक्षाबंधन पर लोग मिठाई की खूब खरीदारी करते हैं। ऐसे में एक व्यापारी रक्षाबंधन पर खराब मिठाई ठिकाने लगाने की तैयारी में था। इससे पहले ही खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए कोतवाली देहात के एक गोदाम में रखी हुई 1179 किलोग्राम मिठाई नष्ट कराई। इसकी कीमत 83,700 रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा टीम ने 12 नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
शनिवार को खाद्य विभाग की टीम कोतवाली देहात पहुंची। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि कोतवाली देहात मोहल्ला हिंदू कॉलोनी में लवकेश जैन का गोदाम बना हुआ है, जहां 1179 किलोग्राम गुलाब जामुन, छेना रसगुल्ला, मिल्क केक सड़ी हुई हालत में मिला। इसके बाद टीम ने एक सफेद रसगुल्ला, एक काला जामुन, एक बतीसा, एक मिल्क केक का नमूना लिया। साथ ही मिठाई को गड्ढा खोदकर नष्ट कराया। यहां बिना लाइसेंस मिठाई बनाई जा रही थी। मिठाई का भंडारण भी सही हालत में नहीं था, जिस वजह से कार्रवाई की गई।
इसके अलावा बिजनौर शहर, नगीना सहित अन्य क्षेत्रों में दुकानों से खाद्य पदार्थों के 12 नमूने एकत्र किए गए। इनमें दो मिश्रित दूध, एक दही, एक बर्फी, एक बेकरी बिस्कुट, एक घेवर, एक बूंदी लड्डू, एक मिल्क केक, एक सोनपापड़ी, एक छेना रसगुल्ला, एक मावा, एक गुलाब जामुन का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
-- --
रक्षाबंधन पर लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली देहात में 1179 किलोग्राम खराब मिठाई नष्ट कराई। नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। लाइसेंस लेने तक मिठाई बनाने पर रोक लगा दी गई है। - नादिर अली, अभिहित अधिकारी, बिजनौर