फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There was a stir due to rapid firing in Kiratpur

Bijnor News: किरतपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप

Fri, 02 Jun 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 02 Jun 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
There was a stir due to rapid firing in Kiratpur
किरतपुर। डिग्री कॉलेज के गेट पर दो अज्ञात युवकों ने गार्ड पर फायर झोंक दिए। जिससे आसपास में हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे नजीबाबाद रोड स्थित एक डिग्री कॉलेज पर बाइक से दो युवक आए।
विज्ञापन

उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था और गार्ड अर्जुन पर फायरिंग शुरू कर दी। अर्जुन ने भाग कर अपनी जान बचाई। शोर सुनकर स्कूल से बाहर आए क्लर्क निजामुदीन पर भी आरोपियों ने फायर किया। उसने भी भाग कर अपनी जान बचाई। शोर सुन विद्यालय के स्टाफ के आने पर दोनों युवक कॉलेज स्टाफ को देख लेने की धमकी देते हुए और हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद गजेंद्र पाल सिंह और कोतवाल आरपी सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed