फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There was a stir among railway officers over tampering with tracks and signals, case registered

Bijnor News: ट्रैक और सिग्नल से छेड़खानी पर रेल अफसरों में मचा हड़कंप, केस दर्ज

Sat, 21 Sep 2024 04:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
There was a stir among railway officers over tampering with tracks and signals, case registered
- उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त शानमुग वाडिवेल एस ने किया दौरा
विज्ञापन

- अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटा रेलवे सुरक्षा बल



संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। रेलवे ट्रैक और सिग्नल से छेड़खानी के मामले को लेकर रेल अफसरों में हड़कंप मचा रहा। रात में ही उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त मौके पर पहुंच गए और जायजा लिया। उन्होंने आरपीएफ को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी क्रम में अज्ञात आरोपी के खिलाफ सिग्नल से छेड़छाड़ करने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शरारत या साजिश समेत सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
बृहस्पतिवार की देर शाम करीब दस बजे उत्तर रेलवे मुरादाबाद के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त शानमुग वाडिवेल एस ने बिजनौर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इनसे पहले सीओ जीआरपी श्वेता आशुतोष ओझा ने भी निरीक्षण कर जानकारी ली। रेलवे सुरक्षा अफसरों के निर्देश पर जीआरपी चौकी इंचार्ज विनोद कुमार की ओर से रेलवे की संचार व्यवस्था से छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे हल्दौर की ओर से ट्रैक मरम्मत की मशीन और निरीक्षण यान बिजनौर स्टेशन की तरफ आ रहा था। बिजनौर-नगीना रोड स्थित रेल फाटक के पास पहुंचा तो सिग्नल फेल हो गए और निरीक्षण यान वहीं खड़ा हो गया। यान को चेंज ओवर वाली जगह से ही लूप लाइन पर जाना था। मगर, सिग्नल फेल होने से वह आगे नहीं बढ़ पाया। बाद में दोनों बोल्ट को लगाने के बाद सिग्नल को ठीक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed