फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There was a commotion over land occupation and the administration put a stop to construction.

Bijnor News: जमीन पर कब्जे को लेकर हंगामा प्रशासन ने लगाई निर्माण पर रोक

Fri, 27 Feb 2026 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
There was a commotion over land occupation and the administration put a stop to construction.
बिजनौर। बृहस्पतिवार की सुबह बैराज रोड पर काजीवाला के पास एक जमीन पर बाउंड्री निर्माण को लेकर सपा सांसद रुचि वीरा और सपा नेता डॉ.रमेश तोमर के समर्थकों के बीच हंगामा हुआ। इसके बाद प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण पर रोक लगा दी और जांच कमेटी गठित कर दी। दोनों ही पक्ष जमीन पर अपना हक जता रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर करीब 11 बजे मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा और उनके परिवार के लोगों की मौजूदगी में काजीवाला के पास बैराज रोड पर जमीन पर बाउंड्री निर्माण किया जाने लगा। तभी सपा नेता डॉ.रमेश तोमर के बेटे रजनीश तोमर और उनके समर्थक भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में उक्त जमीन पर अपना अपना हक जताते हुए खूब हंगामा हुआ। मामला बढ़ता देख डीएम ने चकबंदी और तहसील की टीम को मौके पर भेज काम रुकवा दिया। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि जनता दर्शन में शिकायत के बाद पैमाइश कराई गई थी। फिलहाल काम रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed