फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There was a blackout throughout the night to avoid the enemy

Bijnor News: दुश्मन से बचने के लिए रात भर रहता था ब्लैक आउट

Thu, 08 May 2025 11:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 08 May 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
There was a blackout throughout the night to avoid the enemy
अफजलगढ़। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की आशंका से 1971 का दौर देख चुके लोगों की यादें ताजा हो गईं हैं। उस समय का अनुभव सुनाते हुए अशोक शर्मा, जितेंद्र कुमार जैन, आनंदवीर रस्तोगी, अनिल रस्तोगी, चेतराम तोमर आदि बताते हैं कि तब सुरक्षात्मक उपाय अपनाने की क्रिया जीवन का अंग बन गई थी।
विज्ञापन

युद्ध के नुकसान की भरपाई को सरकार ने प्रत्येक वस्तु पर पोस्टकार्ड से लेकर माचिस तक अतिरिक्त कर लेवी लगाई थी। जो दो दशक तक चलती रही थी। वे बताते हैं कि भारत-पाक युद्ध के दौरान सरकार द्वारा सुझाए गए आपातकालीन सुरक्षात्मक उपायों में बम आदि की किरणों से बचने के लिए जमीन में डेढ़ से दो फीट गहरा गड्ढा खोदना, खुले स्थान होने पर पेड़ो के नीचे, झाड़ियां, मकानों में छिपना शामिल था। इसके अलावा मकानों को सुरक्षित करने के लिए खिड़कियों पर गहरे रंग के पर्दे लगाने की सलाह दी गई थी। रात में शत्रु से बचने के लिए ब्लैक आउट रखा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed