{"_id":"67db06058b6673414f0fe7fc","slug":"there-should-be-no-negligence-in-resolving-public-petitions-satyapal-singh-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-145423-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की याचिका के निस्तारण में न हो लापरवाही : सत्यपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की याचिका के निस्तारण में न हो लापरवाही : सत्यपाल सिंह
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की याचिका समिति की बैठक में उपस्थित अतिथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। याचिका समिति जनता की अंतिम आशा की तरह होती है। ऐसे में उनकी याचिकाओं में लापरवाही न बरतें जबकि तेज गति के साथ निदान करें। यह निर्देश याचिका समिति के सभापति सत्यपाल सिंह ने अफसरों से कही।
बुधवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की याचिका समिति के सभापति सत्यपाल सिंह और सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर, विजय बहादुर पाठक, हरि सिंह ढिल्लो बिजनौर पहुंचे। इस समिति ने जिले के अफसरों की कलक्ट्रेट सभागार में बैठक ली। जिसमें तय बिंदुओं पर समीक्षा की गई। सभापति सत्यपाल सिंह ने कहा कि जनता के लोग सामान्य जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अपनी याचिका सदन में प्रस्तुत करते हैं, जिसे निस्तारण के लिए याचिका को समिति के सुपुर्द किया जाता है।
कहा कि किसी भी प्रकार की याचिकाओं को लापरवाही से न लें और प्राथमिकता से निस्तारण कराया जाए। निस्तारण होने पर समिति को भी सूचित कराया जाए। बैठक में समिति द्वारा कुल आठ लंबित प्रकरणों पर समीक्षा करते हुए संज्ञान में आया कि लोक निर्माण विभाग से संबंधित दोनों प्रकरणों को संतोषजनक रूप से निस्तारित किया जा चुका है। बैठक से पहले सभापति को कलक्ट्रेट परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। डीएम जसजीत कौर ने आश्वासन दिया कि प्राथमिकता के आधार पर याचिका समिति के अंतर्गत मामलों का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण कराया जाएगा। बैठक में डीएम जसजीत कौर, एसपी अभिषेक झा, सीडीओ पूर्ण बोरा, पीडी डीआरडीए ज्ञानेश्वर तिवारी सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
- विदुरकुटी पर गंगा की धारा लाने को बनेगा प्रस्ताव, चलेंगे सीधी बस
याचिका समिति ने मीटिंग के बाद विदुरकुटी का दौरा भी किया। इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिए कि जिलाधिकारी के माध्यम से विदुर कुटी को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए तथा गंगा की धारा को विदुर कुटी तक लाने के लिए कार्य योजना बनाएं। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बिजनौर से विदुरकुटी तक बस सेवा शुरू करने की बात कही।सभापति ने विदुर ब्रांड उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि एनआरएलएम की महिला समूह द्वारा उत्पादित किए जाने वाले सामग्री स्वास्थ्यवर्धक और बाजार की गुणवत्ता के अनुरूप है।