फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There is no transport service from Gajraula Shiv area to Mandawar and Kiratpur.

Bijnor News: गजरौला शिव क्षेत्र से मंडावर और किरतपुर के लिए नहीं परिवहन सेवा

Sat, 09 May 2026 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
There is no transport service from Gajraula Shiv area to Mandawar and Kiratpur.
गजरौला शिव। गजरौला शिव क्षेत्र आज भी नियमित यातायात सुविधा से महरूम है। गजरौला शिव से मंडावर, किरतपुर और भागूवाला जाने के लिए रोडवेज बस सेवा नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

बिजनौर से गजरौला शिव आने-जाने के लिए केवल ई-रिक्शा और ऑटो ही सहारा हैं लेकिन मंडावर और किरतपुर के लिए कोई सार्वजनिक यातायात साधन नहीं है। मंडावर जाने के लिए ग्रामीणों को करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य मार्ग से बसों में बैठना पड़ता है जबकि किरतपुर के लिए या तो बिजनौर होकर जाना पड़ता है या फिर करीब तीन किलोमीटर दूर स्वाहेड़ी पहुंचकर बस पकड़नी होती है। ग्रामीणों के अनुसार गजरौला शिव, मुकीपुर धर्मसी और गजरौला अचपल समेत तीन ग्राम पंचायतों से जुड़ा बड़ा क्षेत्र है, जहां से प्रतिदिन एक हजार से अधिक लोग आवागमन करते हैं। विद्यार्थियों, नौकरीपेशा, मरीजों और किसानों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ती है।
विज्ञापन


गांव निवासी मनोज कुमार, देव प्रकाश एडवोकेट, डॉ. योगेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान मोहम्मद इरफान और शशांक राजपूत समेत कई ग्रामीणों ने मांग की है कि बिजनौर से गजरौला शिव, मंडावर, भागूवाला और गजरौला होते हुए किरतपुर तक रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार एआरएम और आरएम से बस संचालन की मांग कर चुके हैं लेकिन हर बार मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1979 में शुरू हुआ था बस संचालन

गजरौला शिव निवासी ठाकुर सिंह, रामचंद्र सिंह और पीयूष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गांव में रोडवेज बसों का संचालन पहली बार वर्ष 1979 में शुरू हुआ था। उस समय प्रदेश सरकार में श्रम मंत्री रहे क्रांति कुमार के प्रयासों से बिजनौर से मंडावर, भागूवाला, हरिद्वार और देहरादून जाने वाली समस्त बसों का संचालन शुरू कराया गया था। 2000 तक यह सेवा जारी रही लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया। ग्रामीणों का दावा है कि आज भी विभागीय अभिलेखों में इस रूट का संचालन दर्ज है, लेकिन धरातल पर कोई बस नहीं चल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed