फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There is no supply of water in three panchayats

तीन पंचायतों में नहीं हो रही पानी की सप्लाई

Thu, 17 Sep 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
There is no supply of water in three panchayats
तीन पंचायतों में नहीं हो रही पानी की सप्लाई
विज्ञापन

बिजनौर, नींदडू़। विद्युत निगम द्वारा 55 लाख रुपये का बिल जमा नहीं करने के चलते पानी की टंकी का कनेक्शन काटने से सवा वर्ष से तीन पंचायत के अंतर्गत आने वाले पांच गांवों के सैकड़ों उपभोक्ताओं को टंकी का पानी नसीब नहीं हो रहा है। विद्युत निगम के बिल जमा किए बिना कनेक्शन जोड़ने से इंकार करने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है।
नींदडू़ खास, बाजीदपुर-बीरू तथा मोहम्मद अलीपुर भिक्कन पंचायतों में चक नींदडू़ समेत पांच गांवों के उपभोक्ताओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल निगम ने 2006 में ईदगाह के पास 1.14 करोड़ रुपये की लागत से 800 किलोलीटर पानी की क्षमता का ओवरहेड टैंक (टंकी) का निर्माण कराया था। ईदगाह क्षेत्र मोहम्मद अलीपुर भिक्कन पंचायत में आता है। जल निगम ने 2008 में टंकी के संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी मोहम्मद अलीपुर भिक्कन के तत्कालीन प्रधान मुख्तार अहमद को सौंप दी थी। विद्युत निगम ने पंचायत द्वारा 3842317.00 का बिल जमा नहीं करने के कारण 26 जुलाई 2019 को टंकी का कनेक्शन काट दिया था।
विज्ञापन

वर्तमान प्रधान प्रधान शाहीन के पति अरशद अली ने बताया कि करीब 700 घरों में पानी के कनेक्शन हैं। टंकी के संचालन के लिए जलमित्र (ऑपरेटर) शहजाद अहमद नियुक्त है। जलमित्र अपने मानदेय, छोटी छोटी टूटफूट व फुंकी मोटर की मरम्मत आदि के लिए उपभोक्ताओं से 40 रुपये मासिक शुल्क वसूलता था। बिजली बिल का भुगतान जल निगम को जमा करना चाहिए। उधर, जल निगम का कहना है कि उसके स्तर से केवल जल निगम के अंतर्गत आने वाली जनपद की टंकियों के बिल जमा कराए जाते हैं। पंचायत के अधीन आने वाली टंकी के बिल का भुगतान पंचायत स्तर से किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनेक्शन कटने के बाद पंचायत द्वारा ट्रैक्टर से जलापूर्ति शुरू की गई थी, किंतु खर्च अधिक आने के कारण इस व्यवस्था को डेढ़ महीने बाद बंद कर दिया था। पंचायत चुनाव नजदीक होने के चलते उपभोक्ताओं को टंकी चालू होने की अपेक्षा थी, किंतु बिल जमा किए बिना इसके चलने की उम्मीद कम ही है। अरशद अली के मुताबिक विद्युत निगम ने पहले 36 लाख, फिर 39 लाख और अब 55 लाख रुपये से अधिक का बिल भेजा है। पंचायत इस बिल जमा करने में सक्षम नहीं है। इजहार, मुस्तकीम, मतलूब, नसीम, आसिफ तथा शाहनवाज आदि उपभोक्ताओं ने पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
पंचायत को जमा करना है बिल : जल निगम
नींदडू़। जल निगम के अधिशासी अभियंता भरत सिंह ने बताया कि 31 मार्च 2018 से पहले का बिल शासन स्तर पर जल निगम द्वारा जमा कराया जाएगा, किंतु एक अप्रैल 2018 के बाद का बिल पंचायत को ही जमा करना है।

बिल की राशि जमा करने पर जुड़ेगा कनेक्शन
नींदडू़। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता विरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी पंचायत टंकी के बकाया बिल को स्वीकार ही नहीं कर रही है। पंचायत द्वारा बिल जमा करने के बाद कटा कनेक्शन तुरंत जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed