फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There is no shelter home in the district, gathering of stray dogs in public places

Bijnor News: जिले में नहीं है शेल्टर होम, सार्वजनिक स्थलों पर आवारा कुत्तों का जमावड़ा

Sat, 08 Nov 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 08 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
There is no shelter home in the district, gathering of stray dogs in public places
नगीना के मोहल्ला कस्बा में स्थित प्राचीन शिव मंदिर के बाहर खड़े आवारा कुत्ते। संवाद - फोटो : chineni news
बिजनौर। भले ही सुप्रीम कोर्ट ने सार्वजनिक स्थलों से कुत्ते पकड़ने के आदेश जारी किए हैं। लेकिन, बिजनौर में किसी भी नगर निकाय के पास शेल्टर होम की व्यवस्था नहीं है। सार्वजनिक स्थलों पर कुत्तों को जमावड़ा है और जिले में पकड़े जाने के बाद रखने की समस्या है। बिजनौर में 12 नगर पालिका और 6 नगर पंचायत हैं। हैरानी की बात यह है कि इनमें से कहीं भी शेल्टर होम की व्यवस्था नहीं है। इससे साफ जाहिर है कि जिले में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करना कठिन होगा। जबकि, शेल्टर होम की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी स्थानीय निकायों की है। लेकिन, बिजनौर में यह व्यवस्था नदारद है।
विज्ञापन

शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रामलीला ग्राउंड, मेडिकल अस्पताल परिसर सहित कई सार्वजनिक स्थलों पर आवारा कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है। इन स्थानों पर कुत्तों के झुंड के कारण आमजन को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार लोगों के घायल होने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से इनको पकड़ने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। मेडिकल अस्पताल में रोजाना 30 लोगों को एंटी रेबीज का टीका लग रहा है। इससे साफ जाहिर है कि लोग आवारा कुत्तों के हमले के शिकार हो रहे हैं। अब जिले में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed