{"_id":"652ed91be468ed13560b7064","slug":"there-is-no-parking-in-the-city-the-roadside-becomes-a-place-for-vehicles-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-5668-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बदहाल स्टेट हाईवे में वाहनों के फंसने से कालागढ़- दिल्ली मार्ग वाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बदहाल स्टेट हाईवे में वाहनों के फंसने से कालागढ़- दिल्ली मार्ग वाधित
Wed, 18 Oct 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर मार्ग पर गांव ढेला के पास गडढों में फंसा ट्रक व बस। स्त्रोत परिवहन निगम
धामपुर। बारिश होने से मंगलवार को नूरपुर मार्ग पर ढेला अहीर के पास गड्ढों में वाहनों में फंसने से कालागढ़- दिल्ली मार्ग बंद हो गया है। यह मार्ग पहले से बदहाल था। मार्ग के बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग में कई वाहनों के फंसने मंगलवार को पूरे दिन यातायात बाधित रहा। जिसके कारण यात्रियों को रोडवेज की बसों से नूरपुर जाने के लिए वायां ठाटजट- राजा का ताजपुर होते हुए गंतव्य को जाना पड़ा
धामपुर डिपो की रोडवेज बस के चालक सुनील कुमार और परिचालक आमोघ कुमार ने बताया कि जब वह मंगलवार को अमरोहा से धामपुर आ रहे थे तो उनकी बस नूरपुर मार्ग पर गांव ढेला अहीर के पास स्टेट हाईवे में बने गहरे गड्ढ़ों में फंस गई। उनसे पहले मार्ग में एक ट्रक और अन्य कई वाहनों के फंसे थे। बस के न निकलने के कारण बस में सवार सभी 15 यात्रियों को किसी अन्य वाहन में बैठाया गया। मार्ग के पूरे दिन बाधित होने से लोगों को भारी दिक्क्त हुई। धामपुर से नूरपुर के लिए बसों को वायां ठाटजट से होकर निकाला गया।