{"_id":"61a3c7399d2ebb00397d4fed","slug":"there-is-a-ruckus-among-the-members-of-the-municipality-on-the-issue-of-removal-of-possession-dhampur-news-mrt566765590","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी मंडी की जमीन के अवैध कब्जों के मामले को लेकर पालिका सदस्य दो धड़ों में बंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी मंडी की जमीन के अवैध कब्जों के मामले को लेकर पालिका सदस्य दो धड़ों में बंटे
विज्ञापन
कब्जा हटवाने के मामले पर पालिका सदस्यों में रार
धामपुर। धामपुर बड़ी मंडी की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण व कब्जों को हटवाने की मांग के लिए पालिका सदस्यों में खेमेबंदी हो गई है। शनिवार को हुई पालिका बोर्ड की बैठक में कुछ सदस्यों ने कब्जों को हटवाने की मांग के लिए न केवल हंगामा किया, बल्कि इस बाबत प्रस्ताव भी लिखवाया गया। वहीं इससे बड़ी मंडी वार्ड के सदस्य और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों में आक्रोश पैदा हो गया। इस मामले में व्यापार मंडल की जल्द ही बड़ी बैठक बुलाने की बात कही जा रही है।
शनिवार को पालिका बोर्ड बैठक में उस समय हंगामा हो गया था जब पालिका सदस्य एवं बड़ी मंडी में जमीन के किराएदार हैदर अली ने बड़ी मंडी में कुछ व्यापारियों की ओर से जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटवा कर जमीन को मुक्त कराने, मुख्य मार्ग के दोनों तरफ पिछले कई सालों से बंद पड़ी नालियों के ऊपर से पटों को हटवा कर अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर प्रस्ताव लिखवा दिया। प्रस्ताव लिखे जाने के बाद पालिका सदस्य दो खेमों में बंट गए। सदस्य हैदर अली और उनके समर्थकों ने कहा कि बड़ी मंडी से सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराना जनहित में है, जबकि संबंधित वार्ड के पालिका सदस्य के पति एवं भाजपा के जिला मंत्री पुरुषोत्तम अग्रवाल ने इसका विरोध जताया है। इस बाबत दोनों पक्षों ने ईओ सुभाष कुमार से शिकायत की है। पालिका के ईओ ने कहा कि अभिलेखों की जांच के बाद कार्रवाई होगी।