{"_id":"649b289d913951e69a04db28","slug":"theft-of-three-and-a-half-lakhs-in-the-closed-residence-of-the-deputy-jailer-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-5899-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: डिप्टी जेलर के बंद आवास में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: डिप्टी जेलर के बंद आवास में चोरी
Tue, 27 Jun 2023 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
- करीब एक लाख की नकदी और करीब ढाई लाख की ज्वैलरी ले उड़ा चोर
- अवकाश से लौटे तो चोरी का पता चला
- पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर जेल के उपकारापाल के सरकारी आवास को चोर ने खंगाल दिया। चोर खिड़की तोड़कर आवास में दाखिल हुआ, जिसने करीब एक लाख की नकदी और करीब ढाई लाख के आभूषण चोरी कर लिए। डिप्टी जेलर अवकाश से लौटे तो चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है।
डिप्टी जेलर अरविंद कुमार तीन दिन के अवकाश पर गए थे। अवकाश से लौटे तो उनके सरकारी आवास में सामान बिखरा पड़ा मिला। अलमारी में रखे करीब एक लाख रुपये और उनकी पत्नी के आभूषण चोरी हो चुके थे। बताया गया कि चोर खिड़की तोड़कर आवास में दाखिल हुआ, जिसने अंदर की अलमारी के ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। सरकारी आवास में चोरी की सूचना से ही जेल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है। जिससे फिलहाल पूछताछ की जा रही है। शहर कोतवाल जीत सिंह ने बताया कि डिप्टी जेलर के आवास में चोरी का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। एक संदिग्ध को पकड़ा गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। बताया कि करीब एक लाख की नकदी और ढाई लाख के आभूषण चोरी हुए हैं।