{"_id":"62a2396d43fc656d763eebc7","slug":"theft-in-three-houses-in-one-night-in-pipalsana-bijnor-news-mrt5922375135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपलसाना में एक ही रात तीन मकानों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपलसाना में एक ही रात तीन मकानों में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपलसाना में एक ही रात तीन मकानों में चोरी
चांदपुर। गांव पीपलसाना में एक ही रात में तीन मकानों को निशाना बनाते हुए चोरों ने हजारों की नकदी व लाखों के जेवर चोरी कर ली। गांव में एक ही रात तीन मकानों में हुई चोरी से जहां भय का माहौल है, वहीं गांववासियों में घटना से रोष व्याप्त है।
गांव पीपलसाना निवासी रामेश कुमार पुत्र बलराम सिंह के मकान में घुसकर सेफ व संदूक के ताले तोड़कर उसमें रखे करीब 28 हजार रुपये, चार सोने की चूड़ी, एक सोने का गले का सेट, कानों के झुमके, दो सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठी, सोने की गले की कंठी, सोने के दो जोड़ी कानों के कुंडल, 12 जोड़ी चांदी की पाजेब आदि जेवर चोरी कर ले गए। वहीं गांव के संदीप कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह के मकान में घुसकर सेफ व संदूक के ताले तोड़कर करीब 25 हजार रुपये की नकदी और सोने के गले का सेट, एक मंगलसूत्र, दो सोने के कड़े, दो सोने की अंगूठी, सोने की दो जोड़ी झाले आदि जेवर चोरी कर ले गए। चोरों ने उसी गांव में जसवेंद्र सिंह तोमर पुत्र सुरेंद्र सिंह के मकान में घुसकर करीब सात तोला सोने के और करीब छह तोले चांदी के जेवर सहित करीब 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।