{"_id":"60bd12598ebc3ee4a355b3ba","slug":"the-young-man-who-went-to-bathe-at-khau-barrage-drowned-dhampur-news-mrt5415809136","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौ बैराज पर नहाने गया युवक डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौ बैराज पर नहाने गया युवक डूबा
विज्ञापन
खौ बैराज पर नहाने गया युवक डूबा
शेरकोट (बिजनौर)। दोस्तों के संग खौ बैराज स्थित पोषक नगर में नहाने गया युवक गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों ने पहले तो उसे खुद बचाने का प्रयास किया। लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो शोर मचाया। लेकिन वहां कोई भी मदद को आगे नहीं आ सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से नहर के फाटक को गिरा पानी को कम करने का आग्रह किया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की मौजूदगी में ही खौ बैराज के गेटों को स्वयं नीचे करने का प्रयास किया।
मोहल्ला अचारजान निवासी ओमप्रकाश का 22 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र रविवार शाम दोस्तों के साथ पोषक नहर में नहाने के लिए गया था। युवक ने नहर में छलांग लगाई तो वह गहरे पानी में डूब गया। उसके बाकी दोस्त तैर कर नहर से बाहर आ गए। इस दौरान दोस्तों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सूचना पर एसओ अनुज तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने स्तर से नहर के पानी को कम कर और गोताखोरों की व्यवस्था कर युवक को तलाशने का प्रयास किया। लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नहर के पानी को कम करने के आग्रह पर सुनवाई नहीं की। जिससे वहां मौजूद भीड़ भड़क गई। इसके बाद लोग स्वयं ही गेटों को बंद करने के लिए फाटक पर चढ़ गए। हालांकि एसओ के समझाने के बाद वह नीचे उतरे। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश करा रही है।