फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The young man who fatally attacked his wife committed suicide

Bijnor News: पत्नी पर जानलेवा हमले करने वाले युवक ने कर ली खुदकुशी

Wed, 03 Apr 2024 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 03 Apr 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
The young man who fatally attacked his wife committed suicide
नहटौर (बिजनौर)। अस्पताल में भर्ती घायल पत्नी का हाल जानने के बाद लौटे युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। बताया गया कि चार दिन पहले युवक ने ही पत्नी पर जानलेवा कर दिया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुई। तभी से युवक अवसाद में था। फिलहाल पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव लल्लावाला की सीमा में स्थित एक खेत की मेढ़ पर खड़े पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा। मृतक की शिनाख्त विनोद सैनी (35) पुत्र रामस्वरूप निवासी सदरुद्दीननगर थाना नहटौर के रूप में हुई। नवादा चौहान के रहने वाले मृतक के बहनोई जॉनी ने बताया कि विनोद का अपनी पत्नी सुमन (30) में पिछले सात-आठ माह से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में विनोद ने 28 मार्च को पत्नी पर हमला कर दिया था। महिला के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। महिला का उपचार चल रहा है। अस्पताल में भर्ती पत्नी का हाल जानने के लिए सोमवार को विनोद बिजनौर गया था। अस्पताल से विनोद अपने बहनोई जोनी के साथ चला गया। मंगलवार की सुबह करीब चार बजे विनोद ने जंगल में जाकर फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। बताया कि विनोद मारपीट की घटना के बाद से अवसाद में चल रहा था। परिजनों के अनुसार दो दिन पहले भी रामपुर चाठा के पास विनोद ने नदी में कूदकर जान देने का प्रयास किया था।
विज्ञापन


थाना प्रभारी कोतवाली देहात रविंद्र कुमार वशिष्ठ ने बताया युवक ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी, जोकि अस्पताल में भर्ती है। इसी बात से आहत होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से मोबाइल फोन और पैसे भी बरामद हुए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

75 टांके लगे है सुमन के सिर में
पुलिस के अनुसार महिला सुमन पर विवाद के चलते 28 मार्च को विनोद ने जानलेवा हमला किया था। इस हमले में महिला के सिर में 75 टांके लगे हैं। जिसमें महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में महिला और उसके मायके वालों ने कोई कानूनी कार्रवाई भी नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed