{"_id":"66e721c1e83053e0cc057b1f","slug":"the-young-man-was-blackmailing-her-thats-why-the-girl-committed-suicide-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-130939-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: युवक कर रहा था ब्लैकमेल, इसलिए की थी युवती ने आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: युवक कर रहा था ब्लैकमेल, इसलिए की थी युवती ने आत्महत्या
विज्ञापन
- 11 सितंबर को नगीना में ट्रेन से कटकर की थी युवती ने आत्महत्या
- सिविल और जीआरपी के बीच उलझने के बाद बढ़ापुर थाने में दर्ज किया गया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़ापुर (बिजनौर)। नगीना में ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने वाली युवती का मामला सिविल और जीआरपी के बीच उलझने के बाद बढ़ापुर थाने में दर्ज किया गया है। मामले में ग्राम रामजीवाला के युवक आरिफ को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि उसने युवती से मोबाइल छीन लिया था और उसे ब्लैकमेल कर रहा था।
11 सितंबर को कस्बा निवासी युवती अपनी सहेली के साथ नगीना गई थी। दोपहर में उसने नगीना के कोतवाली मार्ग स्थित रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। सोशल मीडिया के माध्यम से मृतका के परिजनों को सूचना मिली। उसके पिता जीवित नहीं हैं।
पोस्टमार्टम के बाद युवती के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। युवती के परिजन तहरीर देने नगीना थाने गए तो जीआरपी जाने के लिए कह दिया गया। नजीबाबाद जाकर जीआरपी प्रभारी से मिले तो उन्होंने मामला सिविल पुलिस का होना बताया। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने पर अब इस मामले में तहरीर लेकर बढ़ापुर थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
मृतका के चचेरे भाई की ओर से यह रिपोर्ट दर्ज की गई। बताया कि मरने से पूर्व उसकी चचेरी बहन नगीना के पार्क में ग्राम रामजीवाला निवासी आरिफ से मिली थी। आरोप है कि आरिफ ने युवती का फोन छीनकर अपने पास रख लिया और उसे ब्लैकमेल किया। इस कारण उसने आत्महत्या कर ली।