{"_id":"68ee96661424901ac4054afd","slug":"the-young-man-committed-suicide-after-being-blackmailed-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-162829-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: युवक ने ब्लैकमेल होने पर कर ली आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: युवक ने ब्लैकमेल होने पर कर ली आत्महत्या
Tue, 14 Oct 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में आत्महत्या करने वाले सुहेल का फाइल फोटो।
बिजनौर। प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाली महिला से परेशान होकर कांशीराम कॉलोनी के सुहेल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक के भाई ने थाने में दी तहरीर में महिला के परिजनों पर मारपीट कर जहर देने का आरोप लगाया है। वहीं कॉलोनी के लोगों के अनुसार दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की डिमांड की जा रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सुहेल (22) बैराज मार्ग पर शनिवार को अचेत हालत में पड़ा मिला। जिसे परिवार वालों ने पहले मेडिकल अस्पताल और फिर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार की शाम सुहेल की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार की सुबह शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
इस मामले में मृतक के भाई जुनैद की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। जिसमें कहा गया कि उनकी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने सुहेल को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। शनिवार को आरोपी उम्रदराज महिला ने अपने घर बुलाया और दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि महिला ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर सुहेल के साथ मारपीट की और जबरन जहर दे दिया। उधर कॉलोनी के लोगों का कहना है कि महिला दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये मांग रही थी, जिसे लेकर सुहेल कई दिनों से परेशान था।
इस मामले में महिला की ओर से पुलिस को दुष्कर्म के आरोप में तहरीर भी सौंपी गई थी। पुलिस इसकी जांच कर रही थी। एएसपी सिटी डा. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। पहले महिला ने भी आरोप लगाया था। सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।